Meta Pixel

सेवा सेतु केंद्र से मिली त्वरित सुविधा, दो दिन में तैयार हुआ निवास प्रमाण पत्र

Spread the love

दुर्ग, 07 अक्टूबर 2026/ शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक आसान और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु केंद्र लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। सेवा सेतु के माध्यम से किए गए आवेदन पर आवेदक दिवाकर प्रसाद शर्मा को महज दो दिनों में निवास प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
दिवाकर प्रसाद शर्मा ने 29 सितंबर 2026 को अपनी भतीजी हिमांशी शर्मा के निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आवेदन के निराकरण की प्रक्रिया पूरी करते हुए 1 अक्टूबर 2026 को प्रमाण पत्र स्वीकृत कर दुर्ग में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिविर में प्रमाण पत्र दिया गया। कम समय में प्रमाण पत्र मिलने से आवेदक को शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।
आवेदक दिवाकर प्रसाद शर्मा ने सेवा सेतु की त्वरित और सरल प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद से कम समय में निवास प्रमाण पत्र मिल गया। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *