Meta Pixel

स्मृति इरानी से मिले साहू और बघेल : वाराणसी से वडनगर यात्रा के प्रदेश प्रभारी रहे दोनो, अनुभव किए साझा

Spread the love

नवपारा-राजिम। जल जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक आयोजित यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी दीपक साहू एवं यात्रा के सह-प्रभारी उमाशंकर बघेल ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी से मुलाकात की।

फोन कर बुलाया गया मिलने के लिए
बताया गया है कि, इन दोनो नेताओं को फोन कर बुलाया गया। बुलावा आने पर दीपक साहू एवं उमाशंकर बघेल प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमती इरानी से मुलाकात कर यात्रा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। यह मुलाकात यात्रा के सफल आयोजन से जुड़े अनुभवों को साझा करने तथा संगठनात्मक संवाद के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही।

यात्रा के अनुभव किए साझा
जल जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक आयोजित यात्रा सेवा, समर्पण, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रभावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की भावना से जुड़ी रही। इस यात्रा में युवाओं ने सहभागिता करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन के साथ सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के संकल्प को आत्मसात किया। यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में दीपक साहू तथा सह-प्रभारी उमाशंकर बघेल ने अभियान के दौरान प्राप्त अनुभवों और यात्रा से जुड़े विषयों को साझा किया। यात्रा के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक जिम्मेदारी, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जनसेवा के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

दायित्व बोध कराते हैं ऐसे आयोजन : दीपक साहू
दीपक साहू ने कहा कि, इस प्रकार के अभियान युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराते हैं। ऐसे अनुभव जीवन में सेवा, अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को और मजबूत करते हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई यह सौजन्य भेंट संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व से संवाद करने और यात्रा से जुड़े अनुभवों को साझा करने का अवसर रही। इस मुलाकात से अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए भी उत्साह एवं प्रेरणा का संदेश सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *