Meta Pixel

सूर्या-ज्योतिका ने 20वीं सालगिरह पर फिर लिए शादी के वचन, सामने आया खूबसूरत वीडियो

Spread the love

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय कपल सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। दोनों ने एक खास वॉउ रिन्यूअल सेरेमनी में दोबारा शादी के वचन पढ़े। इस समारोह की खूबसूरत झलकियां अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

‘द सीक्वल’ नाम से हुआ खास समारोह

सूर्या और ज्योतिका ने अपनी इस खास सेरेमनी को ‘द सीक्वल’ नाम दिया। वीडियो में सूर्या सफेद टक्सीडो में नजर आए, जबकि ज्योतिका ने सफेद बॉडीकॉन वेडिंग गाउन पहना हुआ था।

वीडियो में दोनों के साथ उनके बच्चों और परिवार के खास पलों की झलक भी दिखाई देती है। मेहमानों के साथ मस्ती, फोटोशूट और शादी की रस्मों ने समारोह को यादगार बना दिया।

परफेक्ट मैरिज नहीं, रिश्ते के हर दौर का जश्न

सूर्या और ज्योतिका ने अपनी पोस्ट में बताया कि यह समारोह किसी ‘परफेक्ट मैरिज’ का जश्न नहीं है। बल्कि यह रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव, समझौते, एडजस्टमेंट, त्याग और एक-दूसरे को समझने की यात्रा का उत्सव है।

कपल ने अपने संदेश में कहा कि इन्हीं अनुभवों और निस्वार्थ प्रेम ने उन्हें आज का इंसान बनाया है।

11 सितंबर 2006 को हुई थी शादी

सूर्या और ज्योतिका ने 11 सितंबर 2006 को चेन्नई में शादी की थी। दोनों की नजदीकियां फिल्मों में साथ काम करने के दौरान बढ़ीं।

शादी से कुछ समय पहले दोनों की फिल्म ‘सिलुनु ओरु कढ़ल’ रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने पति-पत्नी का किरदार निभाया था।

शादी के बाद दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने। उनकी बेटी दिया का जन्म 2007 में हुआ, जबकि बेटे देव का जन्म 2010 में हुआ। दोनों कलाकार अपनी निजी जिंदगी को आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रखते हैं और सोशल मीडिया पर परिवार से जुड़ी चुनिंदा तस्वीरें ही शेयर करते हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सूर्या

वर्कफ्रंट की बात करें तो सूर्या कई आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह निर्देशक जितु माधवन के साथ ‘सीन’ नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके अलावा निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ भी उनका एक प्रोजेक्ट आने वाला है, जिसे होम्बले फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *