Meta Pixel

आकाशीय बिजली का कहर : जांजगीर- चांपा जिले में तीन ग्रामीणों की मौत, तीन अन्य घायल

Spread the love

चांपा। शनिवार को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अचानक मौसम के तेवर बदले। बालौदा क्षेत्र में अचानक बिजली चमकने और बूंदों की बौछारों के बीच आसमान में तेज गड़गड़ाहट हुई बिजी गिरी। 

महुदा गांव की घटना
इस आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महुदा गांव में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, मौसम बिगड़ने के वक्त ये सभी बाड़ी में काम कर रहे थे। भीगने से बचने के लिए वहीं मौजूद झोपड़ी में दुपे थे।

मृतकों के नाम
मृतकों में, नरेश खैरवार पिता रामू खैरवार उम्र 24 वर्ष पता महुदा थाना बलौदा। दूसरा रामभरोश पटेल, पिता कंश राम पटेल, उम्र 32 वर्ष। तीसरा तुलसी राम पटेल, पिता बेदराम पटेल, उम्र 51 वर्ष।    

घायलों में ये शामिल
घायलों में, अंजू पटेल, पति रामभरोश पटेल, उम्र 26 वर्ष, दुलारा बाई पटेल, पति तुलसी पटेल उम्र 46 वर्ष और बैशाखू, पिता रामू खैरवार, उम्र 32 वर्ष बताए गए हैं।

तीन घायलों का उपचार जारी
इसी बीच अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आसमान से बिजली गिरी, जिसकी चपेट में ये सभी लोग आ गए। बिजली की चपेट में आकर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन घायलों को जांजगीर हास्पिटल उपचार के लिए भेजा गया। वहां इनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *