Meta Pixel

Vivo X Fold 6 की भारत में कल एंट्री, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा से होगा लैस

Spread the love

Vivo X Fold 6 Launch: Vivo अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर टीजर जारी कर इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि की है। खास बात यह है कि इसी लॉन्च इवेंट में Vivo S2 FE और Vivo V80 भी पेश किए जाएंगे।

तीनों स्मार्टफोन अलग-अलग सेगमेंट को ध्यान में रखकर बाजार में उतारे जा सकते हैं। वहीं X Fold 6 को कंपनी के प्रीमियम फोल्डेबल फोन के तौर पर पेश किया जाएगा।

Vivo S2 FE और V80 भी होंगे लॉन्च

Vivo पहले ही Vivo V80 को 6 अक्टूबर को लॉन्च करने की जानकारी दे चुकी थी। इसके बाद कंपनी ने S2 FE को भी इसी इवेंट में शामिल करने का ऐलान किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo S2 FE की कीमत 40 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

Vivo X Fold 6 के टीजर में फोन को Nebula Teal कलर में दिखाया गया है। भारत में इसके अन्य कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे या नहीं, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है।

लॉन्च टीजर में दिखा MR हेडसेट

Vivo के लॉन्च टीजर में एक Mixed Reality (MR) हेडसेट भी नजर आया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इवेंट में इस डिवाइस को पेश कर सकती है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि MR हेडसेट भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा या सिर्फ Vivo NEXT 2026 इवेंट में प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी बिक्री और कीमत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Vivo X Fold 6 के दमदार फीचर्स

Vivo X Fold 6 की चीन में पहले ही एंट्री हो चुकी है। फोन में Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें बड़ी 7,000mAh बैटरी और 200MP मेन कैमरा मिलने की बात सामने आई है।

फोन में फोल्ड होने वाली 8.02 इंच की इनर डिस्प्ले और बाहर की तरफ 6.5 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है। यानी यूजर्स को फोल्डेड और अनफोल्डेड दोनों मोड में बड़ा डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा।

चीन में फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत CNY 7,999 से शुरू हुई थी।

भारत में कितनी होगी कीमत?

Vivo X Fold 6 की ग्लोबल एंट्री हो चुकी है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में भारतीय बाजार में इसकी कीमत कितनी रखी जाएगी, इसका खुलासा 6 अक्टूबर के लॉन्च इवेंट में होने की उम्मीद है।

अगर कंपनी भारत में भी इसे प्रीमियम सेगमेंट में आक्रामक फीचर्स के साथ उतारती है, तो X Fold 6 का मुकाबला बाजार में मौजूद दूसरे फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *