Vivo V80 India Launch: Vivo अपनी V-Series का नया स्मार्टफोन Vivo V80 भारत में 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है। स्मार्टफोन में प्रीमियम Cold-Carved Glass डिजाइन के साथ Zeiss-tuned कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
7200mAh की बड़ी बैटरी और 90W चार्जिंग
Vivo V80 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले की लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक बताई गई है। फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टफोन OriginOS 7 पर चलेगा।
Zeiss कैमरा सेटअप पर खास फोकस
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में Zeiss-tuned ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जाएगा। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
करीब 60 हजार रुपये हो सकती है कीमत
टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) के मुताबिक, भारत में Vivo V80 की कीमत करीब 60,000 रुपये हो सकती है। हालांकि, Vivo ने अभी आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है, इसलिए यह आंकड़ा फिलहाल लीक और अनुमान पर आधारित है।
तीन रंगों में आएगा फोन
Vivo V80 को Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Cold-Carved Glass डिजाइन फोन को प्रीमियम फिनिश देने के साथ इसकी पहचान को भी अलग बनाने की कोशिश करेगा।