Meta Pixel

बेमेतरा में हादसा : ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, गांव में पसरा मातम

Spread the love

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के खंडसरा चौकी क्षेत्र में 20 सितंबर को हुए ट्रांसफार्मर हादसे ने अब तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हेमाबंद खार में ट्रांसफार्मर फटने से गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों की रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र समेत तीन लोग शामिल हैं। हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से मोहतरा गांव में मातम पसरा हुआ है।

ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे थे तीन लोग
मिली जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर को हेमाबंद खार में ट्रांसफार्मर फटने से राधेश्याम चंद्राकर (50), छन्नु चंद्राकर (32) और ईश्वर पटेल गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।

पिता-पुत्र समेत तीन मौतों से गांव में मातम
मृतकों में राधेश्याम चंद्राकर और उनके पुत्र छन्नु चंद्राकर शामिल हैं। एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत की खबर से मोहतरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। हादसे की घटना खंडसरा चौकी क्षेत्र की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *