Meta Pixel

त्रैमासिक प्रिवेंटिव विजिलेंस कैम्पेन 2026 के तहत बीएसपी में ‘वेंडर मीट 2026’ का आयोजन

Spread the love

त्रैमासिक प्रिवेंटिव विजिलेंस कैम्पेन 2026 के अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के मटेरियल्स मैनेजमेंट विभाग द्वारा 29 सितम्बर 2026 को भिलाई निवास में ‘वेंडर मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ (Probity for Prosperity) पर केंद्रित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वेंडर्स के साथ संवाद के माध्यम से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री अजय कुमार चक्रवर्ती सहित कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री मानस कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (विजिलेंस) एवं एसीवीओ श्री सुनील सिंघल, मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री के.सी. मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री अयान कुमार मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री आर.के. भट्टाचार्य, जेम के प्रतिनिधि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 60 वेंडर फर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कुल लगभग 120 प्रतिभागियों की सहभागिता रही। 

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (वेंडर डेवलपमेंट सेल) श्री एस.एम. शाहिद अहमद ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री अजय कुमार चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में व्यावसायिक गतिविधियों में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित करते हुए वेंडर्स के साथ बेहतर समन्वय  बनाए रखने पर बल दिया।

विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक (विजिलेंस) एवं एसीवीओ श्री सुनील सिंघल ने भ्रष्टाचार के प्रति किसी भी प्रकार की सहनशीलता को अनुचित बताते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विजिलेंस विभाग द्वारा निवारक सतर्कता एवं एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम (एबीएमएस) पर विशेष प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात प्रोजेक्ट्स विभाग द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र की 1.05 करोड़ टन क्षमता तक विस्तार योजना तथा इससे संबंधित व्यावसायिक अवसरों के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं, जेम के प्रतिनिधि श्री राकेश तिवारी ने ई-टेंडर प्रक्रिया एवं पारदर्शिता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के अगले चरण में ‘वेंडर संवाद सत्र’ (ओपन हाउस) आयोजित किया गया, जिसमें वेंडर प्रतिनिधियों ने संयंत्र प्रबंधन एवं जेम प्रतिनिधि के समक्ष अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (वेंडर डेवलपमेंट सेल) श्री एस.एम. शाहिद अहमद ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *