भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सीएसआर विभाग द्वारा दुर्ग जिले के ग्राम कुर्मीगुंडरा (विकासखंड पाटन), ग्राम अछोटी (विकासखंड निकुम), ग्राम अरसनारा (विकासखंड पाटन) एवं ग्राम जंजगीरी (विकासखंड धमधा) में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
ग्राम कुर्मीगुंडरा में आयोजित शिविर में बीएसपी, सीएसआर की ओर से डॉ. सर्वेश प्रधान ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान फार्मासिस्ट श्री मनीष कुमार एवं नर्सिंग स्टाफ सुश्री रेणुका ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में पंजीयन कार्य के लिए श्री विवेक ध्रुव एवं जिला चिकित्सालय की सीएचओ सुश्री प्रियंका साहू का विशेष सहयोग रहा। इस शिविर में 25 पुरुष एवं 27 महिलाओं सहित कुल 52 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं।
ग्राम अछोटी, विकासखंड निकुम में आयोजित शिविर में बीएसपी, सीएसआर की ओर से डॉ. ज्योति सिन्हा ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनके साथ फार्मासिस्ट श्री विविध बर्छिहा एवं नर्सिंग स्टाफ श्री मोहम्मद सिराज ने स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग प्रदान किया। वहीं पंजीयन कार्य में श्री राकेश कुमार तथा जिला चिकित्सालय की सीएचओ (एफ) सुश्री निकिता प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस शिविर में 10 पुरुष एवं 18 महिलाओं सहित कुल 28 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं।
ग्राम अरसनारा, विकासखंड पाटन में आयोजित शिविर में बीएसपी, सीएसआर की ओर से डॉ. सविता बंछोर ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट श्री विविध बर्छिहा एवं नर्सिंग स्टाफ श्री मोहम्मद सिराज ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं पंजीयन कार्य में श्री राकेश कुमार एवं जिला चिकित्सालय की सीएचओ (एफ) सुश्री वीना साहू का सहयोग रहा। इस शिविर में 13 पुरुष एवं 27 महिलाओं सहित कुल 40 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया तथा निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं।
इसी क्रम में ग्राम जंजगीरी, विकासखंड धमधा में भी निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीएसपी, सीएसआर की ओर से डॉ. राजेंद्र साहू ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट श्री विविध बर्छिहा एवं नर्सिंग स्टाफ श्री मोहम्मद सिराज ने स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग प्रदान किया। वहीं पंजीयन कार्य में श्री राकेश कुमार एवं जिला चिकित्सालय की सीएचओ (एफ) सुश्री नेहा वर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस शिविर में 04 पुरुष एवं 41 महिलाओं सहित कुल 45 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया तथा निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं।
चारों गांवों में आयोजित इन स्वास्थ्य शिविरों में कुल 165 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया, जिनमें 52 पुरुष एवं 113 महिलाएं शामिल रहीं। शिविरों के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से लोगों को अपने गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। विशेष रूप से ऐसे ग्रामीणों के लिए ये शिविर उपयोगी साबित हो रहे हैं, जिन्हें सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए भी दूरस्थ अस्पतालों तक जाना पड़ता है। बीएसपी के सीएसआर विभाग की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।