एम्पीयर ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Nexus EX+ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बेहतर परफॉर्मेंस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इंटेलिपैक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी वाले वेरिएंट की कीमत 1.36 लाख रुपये है।
5kW मोटर से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
Nexus EX+ में नई 5kW इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो पहिए पर 202Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर महज 4.5 सेकंड में 0 से 40kmph की रफ्तार पकड़ सकता है।
नई मोटर की मदद से स्कूटर की ग्रेडबिलिटी भी बेहतर होने का दावा किया गया है। यानी चढ़ाई, फ्लाईओवर या अतिरिक्त वजन के साथ इसे चलाना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है।
स्कूटर के साथ IP65 रेटेड चार्जर भी मिलता है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है।
इंटेलिपैक वेरिएंट में स्मार्ट फीचर्स
Nexus EX+ का खास आकर्षण इसका ऑप्शनल ‘इंटेलिपैक’ कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पैकेज है। एम्पीयर कनेक्ट ऐप के जरिए यूजर्स को कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
इनमें लाइव ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, Find My Scooter, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रियल-टाइम चार्जिंग स्टेटस, रिमोट डायग्नोस्टिक्स, ट्रिप रिपोर्ट और बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग शामिल हैं।
दो वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन
एम्पीयर Nexus EX+ को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। दोनों मॉडल कार्बन नाइट और स्टील ग्रे कलर में उपलब्ध होंगे।
कंपनी के मुताबिक, यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरे भारत में एम्पीयर की डीलरशिप के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। 1.30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत, 5kW मोटर और स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स के साथ Nexus EX+ इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगा।