Meta Pixel

इन्फिनिक्स नोट-40 प्रो सीरीज ₹21,999 में लॉन्च:स्मार्टफोन से दूसरा फोन भी चार्ज हो सकेगा, इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले और 108mp कैमरा..!

Spread the love

टेक कंपनी इन्फिनिक्स ने अपनी बजट सेगमेंट की स्मार्टफोन सीरीज ‘इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो 5G’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस सीरीज में दो स्मार्टफोन ‘इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो 5G’ और इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो+ 5G’ लॉन्च किया है।

इन्फिनिक्स के दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 256GB स्टोरेज दी गई है। वहीं, दोनों स्मार्टफोन में 20W की वायरलेस चार्जिंग सिस्टम भी दी गई है।

स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- टाइटन गोल्ड और विंटेज ग्रीन में भारतीय बाजार में उतारा है। बायर्स इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से परचेज कर सकते हैं।

न्फिनिक्स नोट 40 प्रो सीरीज : स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का फुल HD+ एमोलेड 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1300 नीट्स और 1080×2436 रैजोल्यूशन है।

कैमरा : फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए स्मार्टफोन्स के बैक पैनल पर क्वाड सेटअप में फ्लैश लाइट के साथ 108MP+2MP+2MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कंपनी ने दिया है।

बैटरी : इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी, जबकि इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो+ में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4600 mAh की बैटरी​​​​​​​ दी गई है। दोनों स्मार्टफोन 20W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग से लैस हैं।

OS और प्रोसेसर: इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7020 प्रोसेसर मिलता है, जो एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *