Meta Pixel

राजस्थान की खेतड़ी माइंस में अब भी फंसे 7 अफसर, 8 का रेस्क्यू; 14 घंटे से जारी है ऑपरेशन

Spread the love

राजस्थान के खेतड़ी कॉपर में मंगलवार को हुए लिफ्ट गिरने के हादसे के 12 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आधा दर्जन एंबुलेंस को खदान के निकासी द्वार पर लगाया गया है। इस दौरान खदान में फंसे 15 लोगों में से 8 को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया। देर रात को एसडीआरएफ की टीम भी खेतड़ी पहुंची और NDRF की टीम की बचाव कार्य में सहायता की। बता दें झुंझुनू जिले की खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर की इस माइंस को एशिया के सबसे बड़े तांबा प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाता है। हादसे के बाद से जिला कलेक्टर नीमकाथाना शरद मेहरा, एसपी प्रवीण कुमार नायक नुनावत, CMHO विनय गहलावत पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर कमान संभाले हुए हैं। विधायक धर्मपाल गुर्जर और एसडीएम सविता शर्मा भी मौके पर मौजूद हैं।

8 लोगों को किया गया रेस्क्यू 

 खेतड़ी कॉपर में बचाव कार्य में लगी टीमों ने खदान में फंसे 8 लोगों को सकुशल बाहर निकाल दिया. उप महाप्रबंधक एके शर्मा, प्रबंधक प्रीतम सिंह और हरसीराम को कोलिहान खदान से सकुशल बाहर निकाला गया। मेडिकल टीम के हैड डॉ. महेंद्र सैनी और डॉ. प्रवीण शर्मा ने इसकी पुष्टि की। अब तीनों को जयपुर रैफर किया गया है। अभी भी 11 लोगों को निकालने के प्रयास जारी है। ग़ौरतलब है कि कल रात 8.10 बजे माइंस से निकलते समय लिफ्ट की चेन टूट गई थी, जिसके बाद 1875 फीट गहराई में 14 लोग फंस गए थे। उनके लिए रात में दवाइयां-फूड पैकेट भेजे गए. खदान की लिफ्ट में फंसे लोगों में कोलकाता से आई विजिलेंस टीम और KCC के बड़े अधिकारी शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने भी की दुआ 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट किया और कहा कि झुंझुनू के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुए हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और बचाव अभियान के साथ ही प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *