Meta Pixel

जांजगीर-चांपा में ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की मौत : बाजारों में चना बेचता था युवक, लौट रहा था वापस;चालक फरार…!!

Spread the love

जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मारी दी। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गुस्से में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर में 3 घंटो तक चक्का जाम किया। पुलिस टीम और प्रशासन के अधिकारियों ने आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। वहीं ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, जावलपुर का रहने वाला कलेश्वर साहू (24) बाजारों में जाकर चना बेचने का काम करता है। वह गुरुवार की देर शाम बलौदा से अपने घर वापस बाइक से लौट रहा था। तभी नैला की ओर से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन से उसे सामने से जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में युवक कलेश्वर साहू अपनी बाइक से गिरकर दूर सड़क पर जा गिरा।

घटना स्थल पर युवक ने तोड़ा दम

वहीं ट्रेलर वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक कलेश्वर साहू को गंभीर चोट लगने की वजह से उसने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। वहीं ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को होने पर मौके पर पहुंचे। जहां नगपुरा-जावलपुर मुख्य मार्ग को बंद कर चक्का जाम किया गया।

आर्थिक सहायता मिलने के बाद चक्का जाम हुआ खत्म

चक्काजाम की जानकारी बलौदा पुलिस को होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान गुस्से में ग्रामीणों ने 3 घंटो तक जाम किया हुआ था और मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों और परिजनों ने आर्थिक मदद करने का भरोसा मिलने के बाद चक्का जाम खत्म हुआ और वाहनों का आवागम शुरू कराया गया।

ट्रेलर वाहन चालक की तलाश जारी

शुक्रवार को शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने कहा कि ट्रेलर वाहन चालक फरार है जिसकी तलाश जारी है। दुर्घटनाकारित ट्रेलर वाहन को जब्त किया गया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *