Meta Pixel

CM और पूर्व CM ने किया सत्ता का कैलकुलेशन:भूपेश बघेल बोले-75 पार सीटें जीतेंगे, डॉ रमन बोले- 52 से ज्यादा सीटों पर कमल खिलेगा

Spread the love

वोटिंग से ठीक एक दिन पहले प्रदेश के सियासी दिग्गजों के मन में सत्ता का कैलकुलेशन चल रहा है। क्या है वो गणित ये जानने की कोशिश की दैनिक भास्कर ने । प्रदेश के मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेश बघेल और 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके भाजपा के डॉ रमन से बात-चीत में दोनों के अपने-अपने दावे सामने आए, इस रिपोर्ट में पढ़िए बात-चीत।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- 75 सीट जीतेंगे छत्तीसगढ़ में एक तरफा माहौल है। अपने इस चुनाव के अनुभव को लेकर भूपेश बघेल ने दैनिक भास्कर से कहा कि, मेरी जितनी क्षमता है पूरी तरह से हमने काम किया है। इस चुनाव में सरकारी मशीनरी का भी दुरुपयोग भाजपा की ओर से हुआ। चाहे फिर वो ED हो, IT हो या CBI हो। चुनाव के परिणाम काे लेकर बघेल बोले- नतीजा कांग्रेस के पक्ष में ही आएगा दूसरा और कोई नतीजा नहीं आएगा।

‘लिख लो भाजपा हारेगी’

कुमारी सैलजा के नाम से एक सर्वे लैटर वायरल किया गया। जिसमें भाजपा की सरकार बनने की बात लिखी है। इसे फर्जी बताते हुए भूपेश बघेल ने कहा- 2018 में इन्होंने एक फर्जी लेटर जारी किया था, उसी दिन मैंने कह दिया था, भाजपा हार मान चुकी है। आज उन्होंने फिर से वही कुकृत्य करने की कोशिश की है। लिख लो, 2018 से बड़ी जीत 2023 में होने जा रही है। छत्तीसगढ़ियों की ताकत का एहसास उन्हें अभी भी नहीं है।

‘ED ने जो पकड़ा वो किसका’
छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई को लेकर भूपेश बघेल ने कहा- हाल ही में जिसके पास 5 करोड़ मिला वो तो 20 रुपए किलो वाला चावल नहीं खा पाता। ये पैसा किसका है, गाड़ी जिससे रुपए बरामद हुए वो किसके हैं। ED अब तक क्यों नहीं बता पाई, कहीं सब भाजपा के लोगों का तो नहीं था।

छठ पूजा का असर चुनाव पर कितना होगा पूछे जाने पर भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में छठ की छुट्टी दी जाती है, यहां सुंदर-सुंदर घाट बने हुए हैं। बिलासपुर में, रायपुर में सभी जगह तो लोग यहीं रहेंगे तो वोट करेंगे।

डॉ रमन बोले- अर्धशतक लगाएंगे
दैनिक भास्कर के सवाल कितनी सीटें जीतेंगे पूछे जाने पर पूर्व CM डॉ रमन सिंह ने अपना कैलकुलेशन भी बताया। उन्होंने कहा कि, पहले चरण की 20 में से 14 करीब भाजपा के हिस्से में आएगी। दूसरा चरण आते-आते जबरदस्त अंडर करंट है, भूपेश सरकार के खिलाफ नाराजगी है। इन 70 सीटों में जो रिजल्ट आएगा वह परिवर्तन लाएगा। दोनों फेज को मिलाकर 50 से 52 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत रही है।

BJP की सरकार बनी तो CM कौन ?
डॉ रमन ने कहा, पार्टी ने तय किया है कि सरकार बनते ही दिसंबर के ही महीने में पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास देंगे, PM मोदी ने वादा किया था PSC की अनियमितता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी। महिलाओं को 15 हजार सालाना देने की शुरुआत, किसानों को बोनस दिया जाएगा। दिसंबर से ही काम की शुरुआत हो जाएगी जो भी CM बनेगा उसका पहला काम यही होगा, CM होगा कौन पूछे जाने पर मुस्कुराकर रमन ने कहा कि- रिजल्ट आने के बाद पार्टी तय करेगी।

‘चाउर वाले बाबा और दारू वाले कका यही फर्क’
डॉ रमन सिंह ने इस पूरे चुनावी अभियान के दौरान का एक किस्सा दैनिक भास्कर से साझा करते हुए कहा- मैं सरगुजा गया हुआ था। वहां लोग मुझे डॉ रमन के नाम से कम चाउर वाले बाबा के नाम से अधिक जानते हैं। यही फर्क है 5 साल में भूपेश बघेल को लोग दारू वाले कका कहते हैं। डॉ रमन ने ये भी बताया कि इस पूरी चुनावी आपा-धापी मैं मैंने पोती को मिस किया, अब जब प्रचार खत्म हुआ है वोटिंग के बाद समय मिलेगा तो परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताउंगा।

पढ़ें इससे जुड़ी और खबर

प्रचार थमा रिलैक्स मूड में नेता जी:CM बघेल की पोते संग मस्ती, माथुर दिल्ली लौटे, मैच देख बोले रमन गारंटी के साथ जीत हमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *