जबलपुर । मध्य प्रदेश में जबलपुर के करीब कल्याणपुर गांव में अजगर के हमले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शौच करने के लिए झाड़ियों के पास बैठे युवक को 16 फीट लंबे अजगर ने दबोच लिया। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा ‘कोई मेरी जान बचा लो’। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
युवक को निगल जाता अजगर
युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंच गए थे। अगर उस दौरान आस-पास कोई नहीं होता, तो 15 फीट लंबा अजगर युवक को अपनी जकड़ में लेकर निगल जाता। समय रहते ग्रामीणों ने युवक की जान बचा ली।
ग्रामीणों पर नहीं होगी कोई कार्रवाई
ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में अजगर की मौत हो गई। इस घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। घटना का वीडियो भी वन विभाग ने देखा है। युवक की जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने अजगर पर हमला किया था, इसलिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।