Meta Pixel

महासमुंद में महिला से गैंगरैप, जान से मारने की धमकी : पीड़िता ने लिखाई बेकसूर लोगों के खिलाफ झूठी FIR; 2 आरोपी गिरफ्तार…!!

Spread the love

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पहले गैंगरेप किया। फिर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी पीड़िता ने आरोपियों कहने पर अन्य 2 बेकसूर लोगों के खिलाफ FIR लिखाई थी। निजी दुश्मनी और एक्सटॉर्शन मनी के लिए साजिश रची थी। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तफ्तीश में झूठी FIR लिखवाने वाला ही गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी निकला। वहीं एक आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मामला सांकरा थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित महिला 31 अगस्त को करीब 3 बजे इलाज करवाने निकली थी। इस दौरान महिला पिथौरा के थाना चौक पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार माटी दरहा का रहने वाला अशोक संवरा (55) और तेंदूवाही के महेश बजाज (59) महिला के सामने आ कर रूका।

दोनों ने पूछा कि, कहां जाना है तब महिला अपने गांव जाने की बात बताई। तब दोनों ने अपने गांव जाते हुए महिला को उसके गांव में उतार देने वाली बात कही। महिला भी उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो गई।

दोनों ने महिला को उसके गांव ले जाने के बजाए सीधे अपने गांव ले गए। गांव से कुछ दूरी पर शासकीय स्कूल है, जहां महिला को ले जाकर दोनों ने महिला से दुष्कर्म किया। साथ ही दोनों आरोपी ने महिला को अपना घर भी दिखाया। एक सितंबर को एक युवक के साथ महिला को मोटरसाइकिल से पिथौरा के एक राइस मिल के पास छोड़कर युवक लौट गया। इसके बाद महिला सीधे पिथौरा थाना पहुंच कर आपबीती सुनाई।

सांकरा थाना में FIR दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। पीड़िता से पूछताछ के लिए महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया। महिला के बयान के आधार पर घटाना स्थल जाकर जांच की तो पुलिस को शंका हुई। पुलिस ने महिला की सत्यता जानने CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया और पीड़िता ने उसके दुष्कर्म करने वाले लोगों का हुलिया और नाम बताया लेकिन बयान के साथ मैच नहीं कर रहा था।

पीड़िता के बदलते बयान के बाद पुलिस की लंबी पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा हुआ। एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया पीड़िता ने तेंदूवाही निवासी महेश बजाज ने उसे अपने साथ माटी दरहा अशोक संवरा के घर ले गया। जहां पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई।

आरोपी ने महिला को गांव के ही एक 23 वर्षीय युवक और एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को फंसाने के लिए थाने में उनका नाम लेने को कहा गया। पीड़िता ने डरी सहमी हालत में सांकरा थाना में उन दोनों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाई।

जबकि, महिला को डरा धमकाने वाला ही महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी है। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति ने भी महिला से रेप किया। महिला उस व्यक्ति को नहीं जानती थी। इस पूरी वारदात में महेश बजाज ने अशोक संवरा का साथ दिया था। पुलिस ने गांव के 2 लोगों के खिलाफ लिखाई गई झूठी रिपोर्ट को खारिज कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही एक अन्य फरार आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *