Meta Pixel

भरोसा जीतकर मेकाहारा से एक दिन का बच्चा चुराया:ट्रेन से बिलासपुर भागने के फिराक में थे; पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 3 को दबोचा…!!

Spread the love

रायपुर के मेकाहारा में एक महिला भरोसा जीतकर एक दिन का बच्चा चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि, महिला ने खुद के बेटे को भी मेकाहारा में एडमिट कराया था। फिर वो लगातार अस्पताल में घूम कर बच्चा चोरी करने के लिए रेकी कर रही थी। शुक्रवार को जब एक महिला का बच्चा हुआ, तो वो उसे लाड प्यार के बहाने गोद में खिलाने लगी। इस दौरान महिला के घर वालों ने भी सावधानी नहीं बरती। उन्होंने नवजात बच्चे को महिला को बार-बार पकड़ने दिया। इसी बात का आरोपी महिलाओं ने फायदा उठाया। हालांकि, पुलिस ने घंटेभर के भीतर ही दो आरोपी महिलाओं को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था। वो बच्चा चोरी कर बिलासपुर भागने के फिराक में थी। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

4 जनवरी को हुआ बच्चा चोरी

दरअसल, पुलिस को 4 जनवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि, मेकाहारा के डिलीवरी वॉर्ड से एक दिन का बच्चा चोरी हो गया है। खबर मिलते ही पुलिस अफसरों समेत थाने की टीम सक्रिय हो गई। मेकाहारा के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। जिसमें दो महिलाएं नजर आई। जिसमें एक महिला के हाथ में बच्चा था।

2 मिनट में पकड़ने वाली थी ट्रेन

मौदहापारा पुलिस थाना प्रभारी यमन देवांगन तत्काल पेट्रोलिंग टीम लेकर रेलवे स्टेशन रवाना हुए। मेकाहारा चौकी में तैनात पुलिसकर्मी भी सीसीटीवी में महिला के भागने के रूट को फॉलो करने लगे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 में दोनों आरोपी महिला बच्चे को गोद में लेकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी।

दो महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

वह बिलासपुर की ओर भागने की फिराक में थी। आरोपी महिला रानी साहू (45) प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी लेकिन ट्रेन आने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने रानी साहू और पायल साहू और राजा साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों ने मिलकर ही वारदात को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *