Meta Pixel

हल्दीराम के मैनेजर और डिस्ट्रीब्यूटर पर केस दर्ज:डीलने नदी में कूदकर दी थी जान, पुलिस ने जांच पाई खामी

Spread the love

दुर्ग कोतवाली थाने में हल्दीराम कंपनी के डीलर रविराज रंधावा खुदकुशी मामले में बड़ा ऐक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के सेल्स ऑफिसर सुनील अग्रवाल, हल्दीराम फूड्स के जोनल मैनेजर सचिन शर्मा और अनीष फूड प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के मालिक विशाल अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज गिया है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 अक्टूबर 2024 को हल्दीराम कंपनी के डीलर रविराज रंधावा ने शिवनाथ नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उन्हें नदी किनारे रविराज की एक कार CG 07 AE 0550 मिली, जिसके अंदर एक सुसाइड नोट मिला था।

सुसाइड नोट में उसने साफ लिखा था कि कंपनी के सेल्स ऑफिसर सुनील अग्रवाल, हल्दीराम फूड्स के जोनल मैनेजर सचिन शर्मा और अनीष फूड प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के मालिक विशाल अग्रवाल द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने इस लेटर की जांच कराई और लेटर रविवार द्वारा ही लिखा पाए जाने के बाद तीनो आरोपियों के खिलाफ धारा 108, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया।

दूसरी कंपनी का माल बेचने का बना रहे थे दबाव

रविराज रंधावा दीपक नगर दुर्ग का रहने वाला था। वह राजधानी सेल्स के नाम से हल्दीराम की डीलरशिप लेकर उसके प्रोडक्ट्स को सप्लाई करने का काम करता था। अनीष फूड का मालिक विशाल अग्रवाल, हल्दीराम का सेल्स ऑफिसर सुनील अग्रवाल और सचिन शर्मा एक्सपायरी हो चुके स्नेक्स फूड्स को उससे वापस नहीं ले रहे थे। इससे उसे बड़ा घाटा लग रहा था।

दूसरी कंपने पोडक्ट्स बेचने का बना रहे थे दबाव

हल्दीराम के एक्सपायरी पोडक्ट्स को वापस ना लेने के साथ ही वो लोग रविराज को दूसरी कंपनी के पोडक्ट्स भी भेज देते थे और उससे उसका पेमेंट करने का दबाव बनाते थे। नहीं देने पर उसकी एजेंसी छीनने की धमकी देते थे।

इससे रविराज काफी मानसिक दबाव में आ गया था। मानिसिक और आर्थिक दोनो तरफ से प्रताड़ित होने के चलते उसने 20 अक्टूबर की रात को शिवनाथ नदी के घाट में जाकर अपनी कार में एक सुसाइड नोट छोड़ा और उफनती नदी में छलांग लगा दी। अगले दिन गोताखोरों ने उसकी लाश नदी से निकाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *