Meta Pixel

पुलिस रिमांड में आरोपी की मौत : मृतक पर किसानों ने ठगी का लगाया था आरोप, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Spread the love

धमतरी जिले में पुलिस रिमांड के दौरान ठगी के आरोपी की मौत हो गई। रिमांड में रहते तबियत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

भोजराज साहू- धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में  पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की मौत हो गई। जिसके बाद यह मामला जांच का विषय बन गया है।  मृतक आरोपी पर किसानों ने धान खरीदी में ठगी का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय से आरोपी को रिमांड पर लिया था। मृतक आरोपी दुर्गेश कठौलीया राजनांदगांव का रहने वाला है। 

दरअसल, यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी रोहित सिन्हा और लगभग 50 अन्य किसानों ने थाना अर्जुनी र्गेश कठोरिया निवासी ग्राम भवरमरा के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। जिसमें लिखा गया था कि, दुर्गेश कठोरिया ने अधिक कीमत पर धान बेचने के नाम पर सभी किसानों से कुल 7 करोड़ 73 लाख की धोखाधड़ी कर फरार हो गया है। इसी बीच किसानों दुर्गेश कठौलिया के बारे में पता चला कि, आरोपी ने  बालोद, राजनांदगांव ,गरियाबंद बालाघाट में भी ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस रिमांड में गई युवक की जान 

आरोपी मृतक पर  राजनांदगांव के बसंतपुर थाना में भी अपराध पूर्व से दर्ज है। जिसके बाद किसानों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्जुनी में लिखित शिकायत किया था। जिस पर थाना अर्जुनी में अपराध रजिस्टर किया गया था। वहीं इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जहां उनका स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था।  जहां पर डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

मृतक की पत्नी ने लगाये आरोप 

मृतक आरोपी की पत्नी ने पुलिस वालों पर आरोप लगाते हुए कहा – कि, उनके पति की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। अगर मेरे पति ने गलती की है तो उसे सजा मिलनी चाहिए थी। लेकिन पुलिस वालों को उसे पीटने का अधिकार नहीं था। मैं चाहती हूं कि, मामले में जो भी दोषी होगा उसको सजा मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *