Meta Pixel

कोमाखान : 26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

कोमाखान क्षेत्र में पुलिस ने गांजा की तस्करी करते 01 अन्तर्राज्जीय तस्कर को 26 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,90,000 रूपये के साथ पकड़ा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोमाखान क्षेत्र में दिनांक 01 जून 2025 को पुलिस ने टेमरी नाका में चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 13 TA 3964 को रोकने का प्रयास किया गया किंतु कार सवार के द्वारा स्टॉपर को ठोकर मारकर भागने लगा जिसको पुलिस ने पीछा कर कोमाखान चौखड़ी के पास रोका, तथा कार में सवार अज्ञात व्यक्ति कार से उतर कर जंगल की तरफ भागने लगा जिसे टीम के द्वारा दौड़कर पकड़ा गया.

पकड़े गए व्यक्ति का नाम प्रवीण कुमार कुशवाहा पिता रामसुशील कुशवाहा आयु 24 वर्ष निवासी सिंगरौली मध्य प्रदेश का बताया गया एवं आरोपी ओड़िशा के बालिगुंडा से अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदकर बिक्री हेतु मध्यप्रदेश ले जा रहा था.

पुलिस ने मुखबिर के निशानदेही पर कार की डिक्की से दो प्लास्टिक बोरियों में भरा कुल 26 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 3,90,000 रूपये एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार कीमती लगभग 600000 रूपये कुल जुमला कीमती 9,90,000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना कोमाखान में अपराध धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया

यह सम्पूर्ण कार्यवाही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम एवं महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *