Meta Pixel

महासमुंद : 36 लाख का गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

महासमुंद। जिले के सिंघोड़ा पुलिस ने 36 लाख रुपए के अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गांजा उड़ीसा से इंदौर मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। 

प्राप्त जानकारी अनुसार सिंघोडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा एक आईचर वाहन क्रमांक सीजी 04 पी ई 9434 से एन एच 53 रेहटीखोल के रास्ते गांजा की तस्करी की जा रही है जिसे पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की टीम ने नाके बंदी कर पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश उर्फ राजू जाट इंदौर मध्यप्रदेश निवासी और बलवेश नाथ देवास मध्य प्रदेश निवासी से 240 किलो गांजा जिसकी कीमत 36 लाख रुपए बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *