Meta Pixel

30 को दिल्ली जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय: जे.पी. नड्डा से मुलाकात, सांसदों को देंगे रात्रिभोज

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 जुलाई को दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से भी मुलाकात संभव है। दिल्ली प्रवास के दौरान श्री साय छत्तीसगढ़ के सांसदों को भोज भी देंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इस समय लोकसभा का सत्र चल रहा है। इस सत्र में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी सांसद दिल्ली में हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री श्री साय का भी दिल्ली दौरा तय हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ निगम, मंडल, आयोग के बचे पदों को लेकर चर्चा हो सकती है। साथ ही प्रदेश संगठन में नई नियुक्तियों और प्रदेश कार्यकारिणी के संदर्भ में चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि श्री साय का प्रस्तावित दिल्ली दौरा मंत्रिमंडल के विस्तार और छत्तीसगढ़ संगठन के संदर्भ में महत्वपूर्ण होगा।

सांसदों के साथ करेंगे भोजन
मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ के सांसदों से भी रात्रि में मुलाकात करेंगे और उनको भोज देंगे। एक बार फिर से ऐसा आयोजन किया जा रहा है। अभी सभी सांसद दिल्ली में ही हैं।

मोदी और शाह से मुलाकात संभव
श्री साय के दिल्ली दौरे का अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री श्री साय दिल्ली दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के विकास और नक्सल मोर्चे पर आगामी रणनीति पर विचार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *