Meta Pixel

“शहीदी सप्ताह के दौरान बड़ी कार्यवाही: कोटमेटा के जंगलों में चार नक्सली स्मारकों को जवानों ने किया ध्वस्त”

Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दौरान सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्यवाही की है। कोटमेटा के जंगल में चार माओवादी स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। यह कार्यवाही नक्सली विचारधारा के प्रतीकों पर करारा प्रहार है और क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कार्यवाही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जांगला थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोटमेटा के जंगलों में माओवादियों के द्वारा निर्मित चार माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया। जांगला क्षेत्रान्तर्गत कोटमेटा, इदेर, इंगुम के जंगल में विगत 02 दिनों से माओवादी विरोधी अभियान पर थाना जांगला, भैरमगढ़ एवं केरिपु 214 वाहिनी की संयुक्त टीमे निकली थी।
इन जगहों के स्मारक किए गए ध्वस्त
इस दौरान इन्द्रावती नदी के किनारे स्थित 03 माओवादी स्मारकों एवं कोटमेटा गांव में निर्मित 01 माओवादी स्मारक को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया। स्मारक स्थल पर माओवादियों के द्वारा हिंसात्मक विचारों की अभिव्यक्ति के लिए निर्मित मंच एवं सभास्थल को भी नष्ट किया गया। यह कार्यवाही नक्सली विचारधारा के प्रतीकों पर करारा प्रहार है और क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कार्यवाही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *