Meta Pixel

बिरनपुर कांड पर बोले विजय शर्मा: CBI को कांग्रेस ने बैन रखा था अब विश्वास जाग गया है

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिरनपुर कांड मामले को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- CBI पर कम से कम कांग्रेस का विश्वास तो बढ़ा। 5 साल तक CBI को कांग्रेस ने बैन रखा था अब विश्वास जाग गया है। CBI ने एक बिंदु पर जांच की गांव वालों के तर्क पर जांच नहीं हुई है। कांग्रेस की सरकार उस समय मदहोश थी कुछ भी ध्यान नहीं था।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- कांग्रेस की सरकार में कुछ लोगों की धमक ज्यादा थी। इस वजह से बाकी सबकी आवाज नहीं सुनाई देती थी। सरकारों को सबकी बात सुनना चाहिए वोटबैंक के पीछे नहीं भागना चाहिए। वहीं बेमेतरा जिले के ग्राम बिरनपुर में भुनेश्वर साहू हत्याकांड के मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में 18 लोगों को आरोपी बनाया है। प्रारंभिक जांच में इस मामले में 12 लोगों को आरोपी बनाया गया था, लेकिन घटना में 6 और लोगों को संलिप्त पाया है, जिसके बाद उनके नाम भी इस हत्याकांड में जोड़ते हुए चार्जशीट दाखिल की है।

अप्रैल 2023 में हुई थी घटना
ग्राम बिरानपुर में यह घटना 8 अप्रैल 2023 में हुई थी। इस घटना में भुनेश्वर साहू और उनके साथियों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमला किया था। सीबीआई की जांच में पाया गया था कि बैठक के दौरान अचानक हमला किया गया था और हमलावर भुनेश्वर साहू को मस्जिद की ओर खींचकर लेकर गए थे।

12 लोगों को आरोपी बनाया था
इस हमले में गंभीर चोटें आने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सीबीआई ने जांच में पूर्व में 12 लोगों को आरोपी बनाया था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, इसमें और 6 लोगों को इस घटना में शामिल होना पाया। इन सभी पर हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा, साजिश और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप हैं।

चार्जशीट में फोरेंसिक सबूत
सीसीटीवी फूटेज और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट शामिल हैं। इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए थे, जिनमें पुलिसकर्मी और गांव के लोग शामिल हैं। यह मामला अब रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने कहा कि, सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

3 अक्टूबर छत्तीसगढ़ आयेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आयेंगे। इस दौरान वे 4 अक्टूबर को विश्व प्रसिद्द बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे। दौरे को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- 3 तारीख की रात गृहमंत्री अमित शाह का आगमन होगा। अगले दिन सुबह दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे।

मुरिया दरबार में भी शामिल होंगे शाह
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- गृहमंत्री शाह मुरिया दरबार में मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगे। साथ ही मांझी, चालकी, गायता, पेरमा के साथ उनका भोजन होगा। गृहमंत्री अमित शाह बस्तर में स्वदेशी मेले के आयोजन में भी शामिल होंगे।दोपहर बाद वे बस्तर से प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *