Meta Pixel

रोहित-कोहली की वापसी रही निराशाजनक: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में दोनों हुए जल्दी आउट

Spread the love

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए।


रोहित शर्मा की पारी थमी 8 रन पर

वनडे टीम में वापसी कर रहे रोहित शर्मा ने शुरुआत में एक चौका लगाया, लेकिन उसके बाद लय नहीं पकड़ सके। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने उन्हें विकेट के पीछे कैच करवा दिया।
रोहित ने 14 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाए। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को स्लिप में खेलते हुए उन्होंने कैच थमा दिया और उनकी पारी जल्दी ही खत्म हो गई।


विराट कोहली का फ्लॉप कमबैक

करीब 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे विराट कोहली से सभी को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी पारी बेहद निराशाजनक रही।
मिचेल स्टार्क की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को विराट ने कवर ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन शॉट मिसटाइम हो गया। गेंद हवा में गई और कूपर कॉनोली ने आसान कैच पकड़कर कोहली की पारी 0 पर खत्म कर दी।


टीम इंडिया के इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की फीकी वापसी ने फैंस को बड़ा झटका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *