दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है। इस दिन घर-आंगन दीयों से जगमगाते हैं और लोग आतिशबाजी का आनंद लेते हैं। लेकिन जरा-सी लापरवाही पटाखों के मज़े को हादसे में बदल सकती है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में दिवाली के दिन सिर्फ दिल्ली में पटाखों से लगी 208 आग की घटनाएं दर्ज की गईं। वहीं एक रिपोर्ट बताती है कि दिवाली के तीन दिनों में ही हजार से ज्यादा लोग पटाखों से घायल होकर अस्पताल पहुंचे थे।
ऐसे में जरूरी है कि हम सुरक्षा के नियमों को ध्यान में रखकर पटाखे जलाएं।
पटाखों से हो सकते हैं ये खतरे
-
चिंगारी से कपड़ों और घर की चीजों में आग लग सकती है।
-
तेज आवाज कान और दिल पर असर डालती है।
-
धुआं फेफड़ों के लिए हानिकारक है, खासकर अस्थमा मरीजों और बच्चों के लिए।
पटाखे जलाते समय ये गलतियां न करें
-
बंद कमरे या गली-बालकनी में पटाखे न जलाएं।
-
सिंथेटिक या ढीले कपड़े पहनकर आतिशबाजी न करें।
-
वाहनों या ज्वलनशील चीजों के पास पटाखे न फोड़ें।
-
छोटे बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें।
-
हाथ में पकड़कर पटाखा न जलाएं।
-
पुराने या खराब पटाखे इस्तेमाल न करें।
-
स्मोकिंग के दौरान पटाखा न जलाएं।
✅ पटाखे जलाते समय अपनाएं ये सावधानियां
-
हमेशा खुले मैदान या सुरक्षित जगह पर ही पटाखे जलाएं।
-
बच्चों पर बड़ों की निगरानी रहे।
-
लंबे ढीले कपड़े न पहनें।
-
माचिस की जगह लंबी अगरबत्ती का इस्तेमाल करें।
-
आसपास पानी की बाल्टी या रेत रखें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत काम आ सके।
अगर पटाखे से जल जाएं तो तुरंत क्या करें
-
जली जगह को तुरंत 10 मिनट तक सामान्य ठंडे पानी में रखें।
-
बर्फ या बहुत ठंडा पानी न लगाएं।
-
टूथपेस्ट, सब्जियों का छिलका या क्रीम न लगाएं।
-
अगर जलन कम है तो एलोवेरा जेल या मॉइश्चराइजर लगाएं।
-
घाव को पट्टी से ढककर ही डॉक्टर के पास जाएं।
आंखों में चोट लगे तो
-
आंख को धीरे-धीरे साफ पानी से धोएं।
-
आंख को रगड़ें नहीं।
-
दर्द या चोट बढ़े तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से मिलें।
दिवाली फर्स्ट-एड किट में रखें ये सामान
-
बर्न क्रीम या लोशन
-
पट्टियां और गॉज़
-
एलोवेरा जेल
-
एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन
-
कॉटन और टेप
-
बेसिक पेन रिलीवर
️ किन लोगों को पटाखों से दूर रहना चाहिए
अस्थमा, हार्ट डिजीज और हाई बीपी वाले मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
-
घर में रहें, मास्क पहनें।
-
खिड़कियां बंद रखें और एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
इस दिवाली, रोशनी और खुशी का त्योहार मनाते वक्त इन 12 सेफ्टी टिप्स को ध्यान में रखें। थोड़ी-सी सतर्कता से त्योहार और भी सुरक्षित और आनंददायक बनेगा।