Meta Pixel

₹15 हजार से कम में रेडमी का धांसू 5G फोन – 7000mAh बैटरी, 6GB रैम और 50MP कैमरा के साथ

Spread the love

अगर आप बजट रेंज में कोई पावरफुल 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। अमेज़न की फेस्टिव सेल में Redmi 15 5G स्मार्टफोन सिर्फ ₹14,998 में मिल रहा है। इसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी, 6GB रैम और 50MP AI कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

ऑफर प्राइस और डिस्काउंट

Redmi 15 5G की असली कीमत ₹16,999 है, लेकिन अमेज़न पर यह 12% डिस्काउंट के बाद सिर्फ ₹14,998 में मिल रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस से खरीदारों को अतिरिक्त फायदा भी मिल सकता है।

डिस्प्ले और डिज़ाइन

फोन में 6.9 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस नॉर्मल मोड में 700 निट्स और HBM मोड में 850 निट्स तक पहुंचती है।
यह स्मार्टफोन IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है, यानी पानी की छींटों और हल्की बारिश में सुरक्षित रहेगा, लेकिन पूरी तरह पानी में डुबोना ठीक नहीं है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

यह डिवाइस 6nm क्वालकॉम Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 619 GPU से लैस है।
फोन 6GB/8GB LPDDR4x रैम और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। स्टोरेज जरूरत पड़ने पर 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है।

सॉफ्टवेयर और बैटरी

Redmi 15 5G एंड्रॉइड 15 आधारित HyperOS 2.0 UI पर चलता है। कंपनी 2 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है।
इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा फीचर्स

  • 50MP प्राइमरी कैमरा + डेप्थ सेंसर + LED फ्लैश

  • 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए

अन्य फीचर्स

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IR ब्लास्टर, और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट वाला सिंगल स्पीकर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *