Meta Pixel

Mooli Paratha: पाचन दुरुस्त रखेगा मूली का पराठा, मिनटों में होगा तैयार, स्वाद मिलेगा लाजवाब

Spread the love

सर्दियों में जब मूली बाजार में ताज़ा और रसदार मिलती है, तो उसके पराठे का स्वाद हर किसी की जुबान पर होता है। कुरकुरा, मसालेदार और घी से लबालब मूली का पराठा न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है।

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और फुलिंग खाना चाहते हैं, तो मूली का पराठा एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता। दही या अचार के साथ इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं कैसे घर पर मिनटों में तैयार करें होटल जैसा स्वादिष्ट मूली पराठा।

मूली पराठा बनाने के लिए सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • मूली – 2 मध्यम आकार की (कद्दूकस की हुई)
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • जीरा – 1/2 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – सेंकने के लिए

मूली पराठा बनाने का तरीका

मूली पराठा एक टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें और उसमें थोड़ा नमक डालें। जरूरत के अनुसार पानी डालते हुए नर्म आटा गूंथ लें। गूंथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह सेट हो जाए।

इस बीच मूली को कद्दूकस करके उसका पानी निचोड़ लें ताकि पराठा बेलते समय फटे नहीं। कद्दूकस की हुई मूली में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च, जीरा और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। ध्यान रखें कि मूली में पहले से ही नमी होती है, इसलिए इसे भरने से ठीक पहले तैयार करें ताकि मसाला गीला न हो।

अब आटे की लोई बनाएं और उसमें मूली का मिश्रण भरें। हल्के हाथों से बेलकर गरम तवे पर डालें। दोनों तरफ तेल या घी लगाकर मूली पराठा को सुनहरा भूरा होने तक सेकें। मूली का पराठा तैयार है। इसी तरह सारे मूली पराठे बना लें। इन्हें दही, सफेद मक्खन या हरी चटनी के साथ परोसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *