गूगल की लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टवॉच Google Pixel Watch 4 अब आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे अगस्त में पिक्सल 10 सीरीज़ के साथ पेश किया गया था, और अब ग्राहक इसे गूगल इंडिया ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। आधुनिक डिजाइन, शक्तिशाली प्रोसेसर और बेहतर बैटरी क्षमता के साथ Pixel Watch 4 को दो साइज—41mm और 45mm—में लॉन्च किया गया है।
41mm वेरिएंट की कीमत ₹39,900 रखी गई है, जबकि 45mm मॉडल ₹43,900 में उपलब्ध है। छोटे मॉडल में इरिस, लेमनग्रास, पोर्सलेन और ऑब्सीडियन कलर मिलते हैं, वहीं बड़े मॉडल को मूनस्टोन, पोर्सलेन और ऑब्सीडियन रंगों में पेश किया गया है। फ्लिपकार्ट से खरीदने वालों के लिए SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांज़ैक्शन पर ₹1,500 तक की छूट मिल रही है। साथ ही नो-कॉस्ट EMI की शुरुआत ₹3,325 प्रति माह से होती है। Axis Bank डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% तक (अधिकतम ₹750) की बचत भी संभव है।
इस स्मार्टवॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें DCI-P3 कलर सपोर्ट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन पर 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का फीचर भी मौजूद है। इसके भीतर Snapdragon W5 Gen 2 प्रोसेसर के साथ Cortex-M55 को-प्रोसेसर लगाया गया है, जो इसे तेज़ और पावर-एफिशिएंट बनाता है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 6, NFC, GPS, ग्लोनास, गैलीलियो और अल्ट्रा-वाइडबैंड सपोर्ट तक दिया गया है। Pixel Watch 4 Google के Wear OS 6.0 पर चलती है और Android 11 या उससे ऊपर के स्मार्टफोन्स के साथ काम करती है। इसमें 32GB स्टोरेज और 2GB RAM मौजूद है।
फिटनेस और हेल्थ फीचर्स इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 सेंसर, नींद और स्ट्रेस ट्रैकिंग के साथ यह स्किन टेम्परेचर और पीरियड साइकल को भी मॉनिटर करता है। चुनिंदा क्षेत्रों में ECG ऐप उपलब्ध है, जो AFib जैसी स्थितियों का पता लगाने में मदद करता है। करीब 50 से ज्यादा वर्कआउट मोड भी इसमें दिए गए हैं।
बैटरी की बात करें तो 41mm मॉडल में 325mAh बैटरी है, जो ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ 30 घंटे तक चलने का दावा करती है। वहीं 45mm वेरिएंट में 455mAh बैटरी है, जिसमें 40 घंटे तक का बैकअप मिलने की बात कही गई है।
अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो Pixel Watch 4 अपने डिजाइन, टेक्नोलॉजी और ऑफर्स की वजह से एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।