Meta Pixel

Tesla News: एलन मस्क को मिला 1 ट्रिलियन डॉलर का मेगा-पेकेज, रोबोट ने स्टेज पर डांस कर मनाया जश्न

Spread the love

टेस्ला के इतिहास में नहीं, बल्कि दुनिया की कॉर्पोरेट दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी CEO को इतना बड़ा वेतन पैकेज मंजूर किया गया हो। एलन मस्क के लिए प्रस्तावित करीब 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 88 लाख करोड़ रुपये) का कम्पेनसेशन पैकेज आखिरकार शेयरधारकों ने पास कर दिया है। टेस्ला की वार्षिक बैठक में यह प्रस्ताव धांसू तरीके से 75% से ज्यादा वोटों के साथ मंजूर हुआ।

बैठक खत्म होते ही माहौल बिल्कुल किसी टेक्नो-सेलिब्रेशन जैसा बन गया। स्टेज पर टेस्ला का ह्यूमनॉइड रोबोट ‘ऑप्टिमस’ पहुंचा और म्यूज़िक की धुन पर डांस करने लगा। एलन मस्क मुस्कुराते हुए उसे देख रहे थे और इस जीत को एक नए युग की शुरुआत के तौर पर पेश किया।

यह पैकेज सीधे तौर पर सैलरी या कैश में नहीं दिया जाएगा, बल्कि इसमें कंपनी के परफॉर्मेंस टारगेट्स पूरे होने पर मिलने वाले स्टॉक ऑप्शन्स शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि टेस्ला की वैल्यू अगर भविष्य में तय उंचाइयों तक पहुंचती है, तभी मस्क इस रकम के हकदार होंगे।

इस मंजूरी के साथ मस्क ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चाहे विवाद हों, आलोचना हो या कानूनी चुनौतियां – टेस्ला के निवेशक अब भी उन पर भरोसा करते हैं। यह पैकेज उन्हें फिर से दुनिया के सबसे अमीर इंसान की कुर्सी पर बैठा सकता है।

बैठक के दौरान एलन मस्क ने कहा कि टेस्ला सिर्फ एक EV कंपनी नहीं रही, बल्कि अब वह AI, रोबोटिक्स और फ्यूचर ऑटोमेशन की ग्लोबल लीडर बनने की दिशा में दौड़ रही है। उन्होंने आगे कहा – “अगर हमें भविष्य को बदलना है, तो बड़ा सोचना ही पड़ेगा।”

दुनिया भर में इस फैसले पर चर्चा है। कुछ इसे “टेक्नोलॉजी की जीत” बता रहे हैं, तो कुछ आलोचक सवाल उठा रहे हैं कि इतनी बड़ी सैलरी कॉर्पोरेट एथिक्स के हिसाब से सही है या नहीं। लेकिन एक बात पर सभी की नज़र टिक गई – मस्क के रोबोट का वह डांस, जो शायद इस फैसले जितना ही वायरल हो चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *