रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज़ दिया है। अब Google AI Pro (Gemini Pro) का फ्री एक्सेस सिर्फ 18-25 साल वालों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर उम्र के जियो यूजर्स इसे इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आपके पास एक्टिव जियो 5G अनलिमिटेड प्लान है, तो आप अगले 18 महीनों तक बिना कोई पैसा दिए Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन यूज़ कर सकते हैं।
जियो और गूगल की पार्टनरशिप के बाद ये प्रीमियम एआई फीचर्स आम यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो गए हैं। यानी चाहे आपकी उम्र 15 हो, 30 हो या 60—अगर आप जियो यूज़र हैं तो यह सुविधा आपके लिए खुली है।
कैसे मिलेगा फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन?
-
MyJio ऐप खोलें
-
‘Early Access’ का बैनर दिखाई देगा, उस पर टैप करें
-
‘Claim Now’ पर क्लिक करें
-
एक नई विंडो खुलेगी, नीचे स्क्रोल कर ‘Agree’ पर टैप करें
-
अब Gemini ऐप खोलकर देख लें – आपका Google AI Pro एक्टिव हो चुका होगा
क्या-क्या मिलेगा फ्री AI Pro में?
सामान्य तौर पर Google AI Pro की कीमत करीब ₹1950 प्रति माह होती है, लेकिन जियो यूज़र्स के लिए ये एकदम मुफ्त रहेगा। इस सब्सक्रिप्शन में शामिल हैं:
-
Gemini 2.5 Pro AI मॉडल का एक्सेस – मतलब ज्यादा स्मार्ट जवाब, रिसर्च, कोडिंग और इमेज क्रिएशन
-
Veo 3.1 Fast फीचर – सिर्फ टेक्स्ट लिखकर AI वीडियो बना सकते हैं, जिसमें आवाज़ और डायलॉग भी होंगे
-
AI कोड असिस्टेंस और कमांड लाइन टूल्स के लिए हाई लिमिट
-
गूगल वर्कस्पेस (Gmail, Docs, Sheets, Drive) में सभी प्रीमियम AI फीचर
-
2TB क्लाउड स्टोरेज फ्री
-
Whisk, NotebookLM, Flow जैसे प्रीमियम AI टूल्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे
क्यों है ये ऑफर खास?
पहले ये सुविधा सिर्फ युवाओं (18-25) तक सीमित थी, लेकिन अब हर उम्र का यूज़र इसे ले सकता है। इससे स्टूडेंट्स, टीचर्स, क्रिएटर्स, ऑफिस प्रोफेशनल्स और बिज़नेस यूज़र्स—सभी को बिना खर्च किए AI की प्रीमियम तकनीक मिलेगी।
जियो का ये कदम भारत में AI को हर घर तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।