Meta Pixel

जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर को कला मंदिर में

Spread the love

दुर्ग 14 नवम्बर 2025/ जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर ऑडिटोरियम सिविक सेंटर भिलाई में किया जाएगा। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा उक्त आयोजन के सफल संचालन हेतु विभागवार अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। उन्होंने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजन की तैयारी के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि शासन के मार्गदर्शी निर्देशों के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को परिवर्तन किया गया है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा समय पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण किया जाए। जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही कार्यालयों की भी धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की पाती का वाचन होगा। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित कार्यक्रम से जुड़े समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *