Meta Pixel

व्यापम द्वारा अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को

Spread the love

दुर्ग, 14 नवंबर 2025/ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 07 दिसंबर 2025 को जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में राज्य के सभी 33 जिलों से लगभग 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए 16 जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने बताया कि दुर्ग जिले में भी 77 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 28,235 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह सुनिश्चित किया गया है कि वे परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने केंद्र का अवलोकन कर लें, ताकि उन्हें परीक्षा दिवस पर कोई असुविधा न हो। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे फ्रिस्किंग और सत्यापन के लिए परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, क्योंकि दोपहर 12.00 बजे शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए केंद्र का मुख्य द्वार प्रातः 11.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। ड्रेस कोड के रूप में, अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और चप्पल पहनकर आना होगा, जबकि काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी या गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित है। हालांकि, साधारण (बिना पॉकेट वाले) स्वेटर को उतारकर जांच कराने की अनुमति होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थियों को यह भी ध्यान रखना होगा कि किसी भी प्रकार का आभूषण, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि परीक्षा कक्ष में ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा केंद्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर आने की अनुमति है, और अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *