Meta Pixel

BSNL का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹225 में 30 दिन की वैधता, रोज़ 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग—सिल्वर जुबली प्लान की धूम

Spread the love

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक बार फिर खबरों में छा गई है। इस बार वजह है इसका नया और बेहद किफायती Silver Jubilee प्रीपेड प्लान, जिसकी कीमत सुनकर ही यूज़र चौक रहे हैं। सिर्फ ₹225 में BSNL ने ऐसा ऑफर पेश किया है जो बाकी कंपनियों को सीधी चुनौती देता दिख रहा है।

इस प्लान की वैधता 30 दिन है, यानी पूरा महीना यूज़र आराम से इसे इस्तेमाल कर सकता है। पैक में रोज़ाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड लोकल + STD कॉल्स, और 100 SMS प्रतिदिन शामिल हैं। डेटा खत्म होने पर स्पीड FUP के तहत 40kbps पर चली जाती है, लेकिन नेट बंद नहीं होता।

कंपनी ने इस प्लान को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जो ज्यादा डेटा, ज्यादा कॉलिंग और महीने भर की फिक्स्ड वैलिडिटी चाहते हैं, वह भी बजट में।

रिचार्ज भी बेहद आसान है—
ग्राहक BSNL के वेब पोर्टल, सेल्फ केयर ऐप, या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए इसे ले सकते हैं। नए यूज़र SIM कार्ड और रिचार्ज दोनों ही किसी रिटेलर या CSC से करवा सकते हैं।


BSNL का सिल्वर जयंती FTTH प्लान भी सुर्खियों में

BSNL ने मोबाइल के साथ-साथ ब्रॉडबैंड यूज़र्स के लिए भी शानदार ऑफर निकाला है। सिल्वर जयंती FTTH प्लान की कीमत ₹625 प्रति माह है, जिसमें—

  • 2500GB हाई-स्पीड डेटा

  • 70Mbps तक की स्पीड

  • 600+ लाइव टीवी चैनल (127 प्रीमियम चैनल)

  • JioHotstar और SonyLIV की OTT सदस्यता

सब एक ही पैक में उपलब्ध है।
कंपनी हाल के महीनों में लगातार आकर्षक प्लान लाकर ग्राहकों को वापस अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *