Meta Pixel

इस हफ्ते मोबाइल बाजार में जबरदस्त हलचल—ओप्पो, रियलमी, लावा के नए स्मार्टफोन और वूबल 1 की धमाकेदार एंट्री

Spread the love

भारत में यह हफ्ता स्मार्टफोन लॉन्च के नाम होने वाला है। 17 से 23 नवंबर के बीच ओप्पो, रियलमी, लावा और एक नए भारतीय ब्रांड वूबल के फोन मार्केट में कदम रखेंगे। इन सभी डिवाइसों में लेटेस्ट AI टेक्नोलॉजी, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा, दमदार बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। ओप्पो फाइंड X9 सीरीज और रियलमी GT8 प्रो इन लॉन्च का मुख्य आकर्षण हैं, जबकि वूबल 1 भारतीय मार्केट में एक नई शुरुआत करेगा।

ओप्पो फाइंड X9 – 18 नवंबर
ओपो फाइंड X9 सीरीज पहले ही ग्लोबल मार्केट में आ चुकी है और अब भारत में एंट्री कर रही है। डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट के साथ यह फोन बेहद स्मूथ और फास्ट परफॉर्मेंस देता है। 6.59 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन क्रिस्प डिस्प्ले और शानदार ब्राइटनेस देती है। फोन में 7025mAh की पावरफुल बैटरी है, जिसे 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग से तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
कैमरा में तीन 50MP सेंसर—मेन, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो—शामिल हैं, जबकि 32MP का फ्रंट कैमरा साफ और नैचुरल सेल्फी देता है।

ओप्पो फाइंड X9 प्रो – 18 नवंबर
ओप्पो का यह फ्लैगशिप मॉडल 6.78 इंच की 2K AMOLED स्क्रीन, डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट और ओप्पो ट्रिनिटी इंजन के साथ आता है। 7500mAh की बैटरी इसे और भी पावरफुल बनाती है। कैमरा सेटअप 200MP सिस्टम के साथ आता है, जिसमें 50MP OIS मेन लेंस और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हैं।
सेल्फी के लिए 50MP का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग इसे पानी, धूल और हाई-प्रेशर जेट्स से सुरक्षित रखती है।

वूबल 1 – 19 नवंबर
इंडकॉल टेक्नोलॉजीज के नए स्मार्टफोन ब्रांड वूबल की भारतीय लॉन्चिंग होने जा रही है। वूबल 1 संभवतः 2.6GHz मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट के साथ आएगा। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज होने की उम्मीद है।
पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन सेंसर और फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा होगा। ‘मेड इन इंडिया’ टैग के साथ यह फोन 15 से 20 हजार की रेंज में आ सकता है।

रियलमी GT8 प्रो – 20 नवंबर
रियलमी GT8 प्रो कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ आएगा। यह फोन हाई-एंड परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए खास बनाया गया है।
7000mAh की विशाल बैटरी, 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग इसे पावरफुल बनाते हैं।
6.79 इंच की QHD+ AMOLED स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। कैमरा सेटअप में 200MP मुख्य सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं।

लावा अग्नि 4 – 20 नवंबर
भारतीय ब्रांड लावा अपना अगला मॉडल अग्नि 4 लॉन्च करने वाला है। 20–25 हजार की रेंज में आने वाला यह फोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी और 6.78 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन के साथ पेश होगा।
कैमरा सेटअप में 50MP का डुअल रियर कैमरा होगा, और इसका डिजाइन iPhone Air जैसा थोड़ा प्रीमियम लुक देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *