Meta Pixel

पुतिन की भारत यात्रा पर दिल्ली में कड़ा सुरक्षा अलर्ट, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन—जानें किन इलाकों में रहेगी सबसे ज्यादा भीड़

Spread the love

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनकी हाई-प्रोफाइल विज़िट को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां और विशेष प्रोटोकॉल टीमें अलर्ट मोड पर हैं। इस यात्रा का प्रभाव दिल्ली ट्रैफिक और मेट्रो मूवमेंट पर भी दिखेगा।

सूत्रों के मुताबिक, पुतिन का विमान शाम 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इसके बाद उनका काफिला सीधे चाणक्यपुरी स्थित ITC मौर्य होटल जाएगा। शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में निजी डिनर की मेजबानी करेंगे। इसी मूवमेंट के दौरान राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होगा।

कौन-कौन से रूट रहेंगे प्रभावित?
एयरपोर्ट से ITC मौर्य और वहां से पीएम आवास की ओर जाने वाले मार्गों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इनमें शामिल हैं—

  • NH-8

  • धौला कुआँ

  • दिल्ली कैंट

  • सरदार पटेल मार्ग

  • पंचशील मार्ग

  • शांति पथ और आसपास के इलाके

सुरक्षा कारणों से पूरा रूट सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस की ओर से यह जरूर कहा गया है कि ट्रैफिक को लंबे समय तक रोका नहीं जाएगा।

कल सबसे व्यस्त दिन—पुतिन का आधिकारिक कार्यक्रम
5 दिसंबर, शुक्रवार को पुतिन कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह वह राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी।
इसी दिन पुतिन दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले फिक्की कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। शाम को राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में राज्य भोज का आयोजन होगा।

सुबह इन इलाकों में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

  • राजघाट

  • शांति वन

  • राजाराम कोहली मार्ग

  • रिंग रोड

  • दिल्ली गेट

  • ITO

  • तिलक मार्ग

  • इंडिया गेट

दोपहर में इन रूट्स पर भी रहेगी आवाजाही बाधित

  • मथुरा रोड

  • भैरो रोड

  • इंडिया गेट

  • मंडी हाउस

  • ITO

पुतिन की यात्रा के दौरान दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहद सख्त रहेगा। ऐसी स्थिति में आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने रूट पहले से प्लान कर लें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें। इस बीच, दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर भी अस्थायी एंट्री-एग्ज़िट कंट्रोल लागू किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *