Poco ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco C85 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कम कीमत में ऐसे फीचर्स लेकर आया है, जो अब तक महंगे स्मार्टफोन्स में ही देखने को मिलते थे। कंपनी ने इसे बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि यह फोन सिर्फ 31 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाता है और एक बार फुल चार्ज होने पर 106 घंटे से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा करता है।
भारत में Poco C85 5G की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 6GB रैम वाला वेरिएंट 13,499 रुपये और टॉप 8GB रैम वेरिएंट 14,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 1,500 रुपये की इंस्टेंट छूट दी जा रही है, जिससे इसकी कीमत घटकर क्रमशः 10,999 रुपये, 11,999 रुपये और 13,499 रुपये रह जाती है। इसके अलावा यदि ग्राहक HDFC Bank, ICICI Bank या State Bank of India के कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल जाएगी। ऐसे में सभी ऑफर्स मिलाकर यह फोन करीब 10 हजार रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन 16 दिसंबर से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और Mystic Purple, Spring Green और Power Black जैसे कलर ऑप्शन में मिलेगा।
फीचर्स की बात करें तो Poco C85 5G में 6.9 इंच का बड़ा HD+ फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 810 निट्स तक जाती है और इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light, Flicker-Free और Circadian Friendly जैसे सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं। फोन Wet Touch Display 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है, यानी गीले हाथों से भी इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन HyperOS 2.2 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है। कंपनी ने इसमें दो बड़े Android अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। फोन में 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा डिपार्टमेंट में फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक QVGA सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और साथ में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और एक्सेलेरोमीटर जैसे कई जरूरी सेंसर भी मौजूद हैं।
बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। Poco C85 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 31 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाता है और एक बार फुल चार्ज होने पर 106 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C पोर्ट, GPS, ग्लोनास, बीडौ और गैलीलियो जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। फोन का साइज 173.16 x 81.07 x 7.9mm है और वजन करीब 211 ग्राम रखा गया है। इसके साथ IP64 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
कुल मिलाकर Poco C85 5G उन यूज़र्स के लिए एक जबरदस्त ऑप्शन बनकर आया है, जो 10 हजार के आसपास 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।