Meta Pixel

274 पदों पर नेशनल इंश्योरेंस में निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स को मौका, 22 जनवरी है आवेदन की है आखरी डेट…

Spread the love

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने स्केल-1 के 274 पदों के अंतर्गत एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए।

आयु सीमा :

सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 1 दिसंबर 2023 को 30 वर्ष तय की गई है। इसमें आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

लिखित परीक्षा के अंतर्गत प्रीलिम्स एग्जाम और मेन एग्जाम होगी।

सैलरी :

50 हजार से लेकर 85 हजार रुपए तक।

फीस :

जनरल के साथ-साथ ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 1000 रुपए तय की गई है। हालांकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपए है।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अप्लाय लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर फीस का भुगतान करें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *