Meta Pixel

दर्री खदान में हाईटेक चोरी: ट्रांसफार्मर खोलकर कीमती पार्ट्स ले गए चोर, तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी के जुनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम दर्री स्थित क्रेशर खदान से चोरी का मामला सामने आया है। यहां पर अज्ञात चोरों ने बिजली ट्रांसफार्मर खोलकर उसके भीतर लगे कीमती पार्ट्स चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खदान में लगाया गया ट्रांसफार्मर अभी चालू नहीं हुआ था। रात में सुपरवाइजर के जाने के बाद चोरों ने ट्रांसफार्मर खोलकर अंदर के पार्ट्स निकाल लिए, जिससे तेल जमीन पर फैल गया। सुबह घटना सामने आने पर संचालक को सूचना दी गई और जुनापारा चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

चोरों की तलाश जारी
चोरी किए गए सामान की कीमत 3 से 4 लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना को देखकर अंदेशा है कि, वारदात को 5- 7 अनुभवी लोगों ने अंजाम दिया होगा। चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने बताया कि, सुपरवाइजर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *