Meta Pixel

दस दिन बाद सुधरा सिस्टम: मुंबई को छोड़कर सभी फ्लाइटें समय पर, किराया भी हद में

Spread the love

रायपुर – मुंबई से शाम पांच बजे रायपुर आने वाली एक फ्लाइट को छोड़कर तमाम शहरों से आवाजाही करने वाली अन्य फ्लाइट वापस ट्रेक पर लौट चुकी हैं। पिछले दस दिन से व्यवस्था बाधित दिक्कत हो रही थी। मुंबई की प्रभावित होने वाली तीसरी उड़ान भी रविवार से पुनः रेगुलर होने की उम्मीद है। विमानों की आवाजाही और यात्रियों की परेशानी का समाधान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों द्वारा होने के कारण यात्रियों को निगरानी की जा रही है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सर्वाधिक विमान का संचालन करने वाली एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की फ्लाइट दस दिनों से प्रभावित हो रही है। विमानों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य होने लगी थी। बुधवार के बाद रायपुर से संचालित होने वाली 27 से 30 नियमित उड़ानों में से तीन विमान स्थगित हो रहे थे। शनिवार को रद्द होने वाले विमान की संख्या घट गई और आज मुंबई-रायपुर-मुंबई के बीच संचालित होने वाली शाम पांच बजे की फ्लाइट का संचालन नहीं हुआ। विमानतल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रविवार से इस फ्लाइट की उड़ान भी शुरू होने की संभावना है। शनिवार को बाकी शहरों के लिए संचालित होने वाली तमाम फ्लाइट की आवाजाही हुई। दिल्ली की एयर इंडिया की एक उड़ान और बेंगलुरु की फ्लाइट अपने तय समय से एक घंटे विलंब से आई। विमानतल से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। उनकी समस्या का समाधान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

फिलहाल किराया सामान्य
व्यवस्था सामान्य होने के बाद विमानों की आवाजाही शुरू हो चुकी है, मगर यात्रियों की संख्या विंटर सीजन के हिसाब से कम है। कुछ समय पहले केंद्र सरकार के प्राइस कैंप के मुताबिक 5 सौ किमी की दूरी के लिए 7500, एक हजार किमी तक की यात्रा के लिए 12 हजार, डेढ़ हजार किमी के सफर के लिए 15 हजार तथा उससे अधिक दूरी की यात्रा के लिए 18 हजार तक का न्यूनतम किराया तय था। वर्तमान में प्राइस कैंप और विमानों के किराए में बड़ा फर्क नजर नहीं आ रहा है। छुट्टियां शुरू होने के बाद अगर यात्री बढ़ते हैं, तो किराए में बढ़ोतरी होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

अंबिकापुर-रायपुर फ्लाइट पर ब्रेक
क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत अंबिकापुर-रायपुर-बिलासपुर के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट का संचालन अभी नियमित नहीं है। फ्लाय बिग के छोटे आकार वाले इस एयरक्राफ्ट के संचालन पर अभी ब्रेक लगा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसका संचालन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही विमानन कंपनी जगदलपुर-रायपुर के बीच अपनी उड़ान सेवा प्रारंभ कर सकती है।

अभी किराया

  1. रायपुर-दिल्ली
  2. 7500 से 10 हजार
  3. रायपुर-मुंबई 10 हजार से 12 हजार
  4. रायपुर-कोलकाता 8700 से 9000
  5. रायपुर- हैदराबाद 7700 से 9200
  6. रायपुर-पुणे 9500
  7. रायपुर-बेंगलुरु 9500 से 12 हजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *