Meta Pixel

राजहरा माइंस अस्पताल में 19वां एक दिवसीय व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस चिकित्सालय में 01 जनवरी 2026 को 19वां एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस पहल का उद्देश्य चिकित्सकीय परामर्श के साथ, स्थानीय समुदाय की चिकित्सा संबंधी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु विशेषज्ञों की एक विस्तृत श्रृंखला को सुनिश्चित करना है। एक दिवसीय शिविर में 565 से अधिक परामर्श प्रदान किए गए, विभिन्न नैदानिक जांच और उपचार के साथ 25 इंट्राआर्टिकुलर इंजेक्शन तथा 05 प्लास्टर लगाए गए तथा जनरल सर्जन द्वारा दो आई एंड डी सहित अन्य आवश्यक सर्जिकल प्रक्रियाएं की गईं, जिससे स्थानीय समुदाय को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।     

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर ने इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर हेतु संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग की टीम का नेतृत्व किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. चंदन दास (कार्डियोलॉजी), पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद बिनायके (मेडिसिन), डॉ. अशोक कुमार (नेत्र रोग), डॉ. इमैनुएल मैसी (अस्थि रोग), डॉ. कौशिक किशोर (पीडियाट्रिक), डॉ. पी राजेश्वर राव (जनरल सर्जरी), डॉ. शशांक अग्रवाल (चर्म रोग), डॉ. पी एस शिव्वपा (कान, नाक एवं गला रोग), डॉ. प्रिया पंकज (पेन मैनेजमेंट क्लिनिक), डॉ. मनिला यादव (प्रसूति एवं स्त्री रोग), सुश्री रीता भटनागर (जूनियर मैनेजर), श्री पी आर जया भास्कर (फिजियोथेरेपी), डीएनबी डॉ. आर ए मंडल (अस्थि रोग), डीएनबी डॉ. स्तव्या रे (मेडिसिन), डीएनबी डॉ. गीता (प्रसूति एवं स्त्री रोग) तथा श्री कलोल मैती (जूनियर एमटी) सहित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र, सेक्टर-9, भिलाई के सहायक अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके अतिरिक्त राजहरा मेडिकल चिकित्सालय के सीनियर कंसल्टेंट एवं प्रभारी डॉ मनोज डहरवाल तथा राजहरा माइंस अस्पताल की टीम भी उपस्थित थी, जिन्होंने शिविर के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।    

मरीजों को विभिन्न बीमारियों और चिकित्सा-स्वास्थ्य समस्याओं के लिए परामर्श, नैदानिक परीक्षण और उपचार प्रदान किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुरे दिन स्थानीय समुदाय को आवश्यक चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने का समग्र प्रयास किया। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी सत्र भी आयोजित किए गए, जहां मरीजों को विभिन्न निवारक उपायों और जीवन शैली अपनाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। 

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस चिकित्सालय में एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ कौशलेंद्र ठाकुर एवं डॉ उदय कुमार के मार्गदर्शन में तथा राजहरा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर बी गहरवार, एचआर अधिकारी श्री तुषार राय चौधरी सहित राजहरा माइंस अस्पताल के कर्मचारियों के सहयोग से किया गया। नववर्ष के अवसर पर आयोजित शिविर के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात की तथा केक काटकर नववर्ष का उत्सव मनाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *