देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने अपनी बहुप्रतीक्षित Amazon Great Republic Day Sale 2026 की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह मेगा सेल 16 जनवरी 2026 से शुरू होगी और गणतंत्र दिवस से पहले ग्राहकों को शॉपिंग का बड़ा मौका देगी। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट, बैंक ऑफर्स और आसान EMI विकल्प मिलने वाले हैं। खास बात यह है कि Prime मेंबर्स को हमेशा की तरह एक्सक्लूसिव डील्स का फायदा भी मिलेगा।
Amazon की वेबसाइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के मुताबिक, यह सेल भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित की जा रही है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, साथ ही नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी उपलब्ध होंगे। सेल के दौरान “8 PM Deals”, “Trending Deals”, “Blockbuster Deals”, “Exchange के साथ Blockbuster Deals” और “Top 100 Deals” जैसे कई सेगमेंट देखने को मिलेंगे, जिन्हें अलग-अलग समय पर अपडेट किया जाएगा। इससे ग्राहकों को दिनभर नई-नई डील्स पर खरीदारी का मौका मिलेगा।
हालांकि फिलहाल यह खुलासा नहीं किया गया है कि किन-किन प्रोडक्ट्स पर सबसे ज्यादा छूट मिलेगी, लेकिन उम्मीद है कि जैसे-जैसे सेल नजदीक आएगी, वैसे-वैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज पर बड़े डिस्काउंट की डिटेल्स सामने आएंगी। Amazon ने ग्राहकों को सलाह दी है कि तेज़ और स्मूद शॉपिंग के लिए वे पहले से अपने अकाउंट में कार्ड डिटेल्स सेव कर लें, ऑनलाइन पेमेंट एक्टिव रखें और डिलीवरी एड्रेस अपडेट कर लें।
इस बार Amazon की यह मेगा सेल सीधे तौर पर Flipkart की Republic Day Sale 2026 को टक्कर देगी, जो 17 जनवरी से शुरू होने वाली है। Flipkart ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे का अर्ली एक्सेस मिलेगा और HDFC बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। कुल मिलाकर, जनवरी के दूसरे हफ्ते से ऑनलाइन शॉपिंग की जंग तेज होने वाली है और ग्राहकों के लिए यह सबसे सही समय होगा बड़े डिस्काउंट में मनपसंद गैजेट खरीदने का।