Meta Pixel

Ajit Pawar Funeral: अजित पवार पंचतत्व में विलीन, बेटे पार्थ ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

बारामती के काटेवाड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके बेटे पार्थ पवार और जय ने मुखाग्नि दी। अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार, दोनों बेटे पार्थ-जय, चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले विद्या प्रतिष्ठान में मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे पहुंचे।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के पार्थिव शरीर पर तिरंगा लपेटा गया। कुछ देर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले पुणे जिले के बारामती में काटेवाड़ी स्थित उनके आवास लाया गया। यहां परिवार के लोग, पार्टी नेता-कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।

बता दें, बारामती में हुए एक भीषण प्लेन क्रैश हादसे में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अजित पवार का असमय निधन हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। इस दुर्घटना में अजित पवार के साथ-साथ पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की भी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे की खबर फैलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र सरकार ने इस दुखद घटना पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाला AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) हादसे की जांच में जुट गया है। पुलिस ने भी इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है।

प्लेन क्रैश के बाद अजित पवार के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव स्थित काटेवाड़ी फार्म लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की आंखें नम नजर आईं। हर कोई अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचा।

विज्ञापन

इस दौरान NCP-SP प्रमुख शरद पवार, NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ समेत कई वरिष्ठ नेता बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम श्रद्धांजलि के लिए पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया है। अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *