सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के जन सहभागिता कार्यक्रम ‘आप भी जानिए’ के सीजन–2026 का शुभारंभ विगत दिनों में कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग के कर्मियों की जीवनसंगनियों की सहभागिता के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संयंत्र की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा उत्पादन प्रक्रियाओं से कर्मियों के परिवारजनों को परिचित कराना है, जिससे संगठन और कर्मचारियों के परिवार के बीच सहभागिता एवं विश्वास को सुदृढ़ किया जा सके।
उद्घाटन सत्र में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री तुलाराम बेहरा, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे. एन. ठाकुर तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन–वर्क्स) श्री संजय द्विवेदी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री प्रशांत कुमार द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें संयंत्र की उत्पादन प्रक्रिया, कार्य प्रणालियों एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई।
उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने अपने संबोधन में इस बात पर बल दिया कि सुरक्षा केवल कार्यस्थल तक सीमित न होकर पारिवारिक जागरूकता से भी जुड़ी हुई है तथा सुरक्षित कार्य – व्यवहार को बढ़ावा देने में परिवारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन–आयरन) श्री रोहित हरित द्वारा किया गया। संयंत्र भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने ब्लास्ट फर्नेस–8, एसएमएस–3, कोक ओवन बैटरियों तथा यूनिवर्सल रेल मिल का अवलोकन किया और विभिन्न उत्पादन प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के उपरांत आयोजित संवाद एवं फीडबैक सत्र में मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग) श्री तुलाराम बेहरा, महाप्रबंधक प्रभारी (सीबीसी ऑपरेशन्स) श्री झगर सिंह, महाप्रबंधक प्रभारी (सीसीडी ऑपरेशन्स) श्री संजय बी. पाटिल, महाप्रबंधक (सीआरजी–मैकेनिकल) श्री मधुसूदन नायक, महाप्रबंधक (मैकेनिकल मेंटेनेंस) श्री पी. शशिकांत तथा महाप्रबंधक प्रभारी (इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस) श्री दिलीप सामंतराय ने परिवारजनों से संवाद किया और उनके प्रश्नों का समाधान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की स्मृति स्वरूप प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक सुश्री के. सुपर्णा एवं श्री संजय द्विवेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन के समन्वय में सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन–आयरन) श्री रोहित हरित की टीम; सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन–कोक ओवन) श्री मदन मोहन श्रीवास्तव, उप प्रबंधक (मानव संसाधन– एसपीज़ एवं ओएचपी) श्री के जोत कुमार, श्री तुलाराम सूर्यवंशी तथा श्री प्रवीण शर्मा का विशेष योगदान रहा।