Meta Pixel

ओर हैण्डलिंग प्लांट विभाग में ‘आप भी जानिए’ कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन कार्यालय द्वारा ओर हैण्डलिंग प्लांट (ओएचपी) में कार्यरत कार्मिकों की पत्नियों के लिए “आप भी जानिए” कार्यक्रम का आयोजन विगत दिनों मानव संसाधन विकास केन्द्र (एच.आर.डी.डी.) में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी) श्री सजीव वर्गीस,  महाप्रबंधक (मानव संसाधन-वर्क्स) श्री संजय द्विवेदी तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन- लौह, इस्पात एवं कल्याण) सुश्री के.सुपर्णा उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी) श्री सजीव वर्गीस द्वारा ओएचपी विभाग को एक ‘विस्तारित परिवार’ बताते हुए राष्ट्र निर्माण और विकास में सेल एवं बीएसपी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने प्रतिकूल मौसम में भी कार्य करने वाले ओएचपी विभाग की कार्यप्रणाली साझा की और सुरक्षा को संयंत्र की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने अपने बीएसपी में कार्यकाल की यात्रा साझा करते हुए विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यस्थल पर कर्मचारी की सुरक्षा, उसके उत्थान और संयंत्र उत्पादन में परिवार की भी अहम भूमिका है।

महाप्रबंधक (मानव संसाधन-वर्क्स) श्री संजय द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में सेल एवं भिलाई इस्पात संयंत्र का निरंतर योगदान रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि संयंत्र में सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ‘आप भी जानिए’ कार्यक्रम इस ही दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संयंत्र भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने ब्लास्ट फर्नेस–8, एसएमएस–3, कोक ओवन बैटरियों तथा यूनिवर्सल रेल मिल का अवलोकन किया और विभिन्न उत्पादन प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। अंत में रोज गार्डन के भ्रमण के पश्चात आयोजित संवाद एवं फीडबैक सत्र में मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी) श्री सजीव वर्गीस ने कार्मिको की जीवन संगनियों से संवाद किया। तत्पश्चात श्री सजीव वर्गीस द्वारा कार्मिको की जीवन संगनियों को एक स्मृति स्वरूप सामूहिक फोटो भी प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन–आयरन) श्री रोहित हरित के नेतृत्व में मानव संसाधन-लौह अंचल की टीम उप प्रबंधक (मानव संसाधन– एसपीज़ एवं ओएचपी) श्री के जोत कुमार, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन–कोक ओवन) श्री मदन मोहन श्रीवास्तव एवं (अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी) श्री राकेश कुमार साहू एवं (अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी) श्री सतीश मुदलियार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित कार्मिकों की पत्नियों ने संयंत्र प्रबंधन एवं मानव संसाधन कार्यालय का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *