Meta Pixel

बीएसपी की शालिनी चौरसिया ने ‘द हिंदू बिज़नेस लाइन सेरेब्रेशन कॉर्पोरेट क्विज़’ के हैदराबाद क्षेत्रीय दौर में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया

Spread the love

सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र की जनसंपर्क विभाग की उप प्रबंधक सुश्री शालिनी चौरसिया ने 1 फरवरी, 2026 को हैदराबाद में आयोजित ‘द हिंदू बिज़नेस लाइन सेरेब्रेशन कॉर्पोरेट क्विज़–2026’ के हैदराबाद क्षेत्रीय दौर में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर संयंत्र का नाम गौरवान्वित किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न कॉर्पोरेट संगठनों से जुड़े अधिकारियों एवं पेशेवरों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों की व्यावसायिक समझ, वित्त, अर्थशास्त्र, बाजार, समसामयिक घटनाओं एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का परीक्षण किया गया। सुश्री शालिनी चौरसिया ने अपने सशक्त ज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर सटीक पकड़ के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह प्रतियोगिता द हिंदू बिज़नेस लाइन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित सेरेब्रेशन कॉर्पोरेट क्विज़ चैम्पियनशिप के 22वें संस्करण का हिस्सा थी। विगत वर्षों में यह क्विज़ श्रृंखला कॉर्पोरेट जगत में ज्ञानवर्धन, रणनीतिक सोच एवं बौद्धिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने वाले एक प्रमुख मंच के रूप में स्थापित हुई है।

22वें सेरेब्रेशन कॉर्पोरेट क्विज़ के अंतर्गत देश के प्रमुख शहरों में क्षेत्रीय दौर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय फाइनल के लिए चयनित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *