Meta Pixel

डायरेक्टर इन-चार्ज/चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2025-26 संपन्न; बीएसपी की विजेता टीम चेयरमैन ट्रॉफी (सीटीवाईएम 2025-26) के लिए चयनित

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा “वर्किंग टुगेदर ऐज़ वन सेल – कोलैबोरेट, परफॉर्म एंड एक्सेल” विषय पर युवा प्रबंधकों के लिए डायरेक्टर इन-चार्ज/चेयरमैन ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन किया गया था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 10 टीमों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए तथा 22 जनवरी 2026 को चयन समिति के समक्ष अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु गठित चयन समिति में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन)  श्री पवन कुमार  अध्यक्ष रहें। समिति के अन्य सदस्यों में मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) श्री योगेश शास्त्री एवं सहायक प्रोफेसर (आईआईएम रायपुर)  श्री ए. राजीव रहें व प्रतियोगिता में समन्वयक की भूमिका महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर–एल एंड डी), श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव ने निभाई।

प्रतियोगिता में प्रस्तुतियों के उपरांत शीर्ष तीन टीमों का चयन किया गया, जिनमें एक विजेता एवं दो उपविजेता टीमें शामिल हैं। विजेता टीम एमटीआई, रांची में आयोजित होने वाली सेल स्तरीय “चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स (सीटीवाईएम 2025-26)” में भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सहायक महाप्रबंधक (एसएमएस–2) श्री अरिंदम कर, वरिष्ठ प्रबंधक (एसएमएस–2) श्री अनुप कुमार सिंह एवं वरिष्ठ प्रबंधक (एसएमएस–2) श्री के. पवन कुमार के टीम ने प्राप्त किया।

प्रथम उपविजेता के रूप में वरिष्ठ प्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री चेतन अशोक फुटाने, वरिष्ठ प्रबंधक (आरईडी) सुश्री फिलोमिना एक्का तथा उप प्रबंधक (जनसंपर्क विभाग) सुश्री शालिनी चौरसिया कि टीम रहीं।

वहीं द्वितीय उपविजेता, तृतीय स्थान पर वरिष्ठ प्रबंधक (एसएमएस–3) श्री भवनीत  कृष्णा, वरिष्ठ प्रबंधक (मैकेनिकल सर्विस) श्री हिमांशु वर्मा तथा सहायक महाप्रबंधक (डब्ल्यूएमडी) श्री अजय नाथ जी. पिल्लई की टीम रही।

डायरेक्टर इन-चार्ज ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स के अंतर्गत विजेता टीम को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा टीम के प्रत्येक सदस्य को 15,000 रूपये का नकद पुरस्कार एवं डायरेक्टर इन-चार्ज ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रथम उपविजेता टीम को प्रमाण पत्र सहित प्रत्येक सदस्य को 10,000 रूपये का नकद पुरस्कार एवं रनर-अप ट्रॉफी, जबकि द्वितीय उपविजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को प्रमाण पत्र सहित 5,000 रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

विजेता टीम को भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है और अब यह टीम सेल स्तरीय प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र का नाम रोशन करेगी। बीएसपी की विजेता टीम अब सेल स्तर की प्रतियोगिता में कंपनी की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ अपनी तैयारी में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *