Meta Pixel

एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र टेनिस प्रतियोगिता हेतु बीएसपी टेनिस टीम का चयन

Spread the love

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आगामी 18 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाने वाली एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र टेनिस प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए बीएसपी टेनिस टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा यह चयन स्पर्धा बीएसपी टेनिस कॉम्प्लेक्स, सिविक सेंटर, भिलाई में दिनांक 08 फरवरी 2026 एवं 09 फरवरी 2026 को शाम 06:00 बजे से आयोजित की जाएगी।

इस चयन स्पर्धा में भिलाई इस्पात संयंत्रकर्मी एवं माईन्स के कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक भाग लेने के पात्र होंगे। इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 08.02.2026 को अपराह्न 04:00 बजे तक श्री बी. एल. मौर्य (मो.न.9770717191) के पास अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं। चयनकर्ताओं श्री बी. एल. मौर्य (मो.न.9770717191) एवं श्री प्रवीन उपाध्याय, (मो.न.7489599530) द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री अभिजीत भौमिक चयन स्पर्धा के प्रभारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *