कोरियन टेक दिग्गज Samsung एक बार फिर फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी की अगली प्रीमियम स्मार्टफोन लाइनअप Galaxy S26 सीरीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26, S26 Plus और सबसे ताकतवर Galaxy S26 Ultra को सालाना टेक इवेंट Galaxy Unpacked में 25 फरवरी को पेश किया जा सकता है, हालांकि आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी होना बाकी है।
इस बार सैमसंग का पूरा जोर एडवांस AI फीचर्स, अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और परफॉर्मेंस पर दिखाई दे रहा है। खासतौर पर Galaxy S26 Ultra में नया Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आ रही है, जो इसे अब तक का सबसे पावरफुल Galaxy फोन बना सकता है। शुरुआती कीमतों की बात करें तो बेस मॉडल Galaxy S26 करीब ₹79,999 से शुरू हो सकता है, जबकि S26 Plus की कीमत ₹99,999 और Ultra वर्जन ₹1,29,000 के आसपास रहने की संभावना है। Ultra का 1TB स्टोरेज वेरिएंट ₹1.60 लाख तक जा सकता है।
डिजाइन के मोर्चे पर Galaxy S26 सीरीज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Galaxy S26 Ultra में ग्रेड-5 टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल जारी रहने की उम्मीद है, जिससे फोन ज्यादा मजबूत और प्रीमियम फील देगा। वहीं S26 और S26 Plus में मजबूत एल्युमिनियम फ्रेम मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार स्टैंडर्ड S26 की थिकनेस सिर्फ 6.9mm हो सकती है, जो इसे बेहद स्लिम और हल्का बनाएगी और वन-हैंड यूज को आसान करेगी। पीछे की तरफ मैट फिनिश ग्लास दिया जा सकता है, जिस पर फिंगरप्रिंट कम नजर आएंगे। Ultra मॉडल का डिजाइन थोड़ा बॉक्सी रहेगा, जबकि बाकी दोनों मॉडल्स में कर्व्ड कॉर्नर देखने को मिल सकते हैं।
फ्रंट में बेहद पतले बेजल्स के साथ सेंटर पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। कलर ऑप्शन्स में फैंटम ब्लैक, क्रीम और ग्रीन के साथ कुछ नए टाइटेनियम शेड्स जोड़े जा सकते हैं। पूरी Galaxy S26 सीरीज IP68 रेटिंग के साथ आएगी, यानी पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा मिलेगी।
कैमरा सेगमेंट में Galaxy S26 Ultra फिर से सुर्खियां बटोर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसे AI बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग और बेहतर नाइट फोटोग्राफी फीचर्स के साथ और भी पावरफुल बनाया जाएगा। कुल मिलाकर Galaxy S26 सीरीज को सैमसंग की अब तक की सबसे प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड फ्लैगशिप लाइनअप माना जा रहा है, जिस पर अब सभी की नजरें 25 फरवरी के संभावित लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं।