“आप भी जानिए” कार्यक्रम के तहत कार्मिंकों की पत्नियों ने किया संयंत्र का भ्रमण

Spread the love

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सर्विसेस जोन के अंतर्गत यातायात एवं डीजल संगठन विभाग में कार्यरत कार्मिकों की पत्नियों को संयंत्र के कार्यक्षेत्र से रूबरू कराने के उद्देश्य से “आप भी जानिए” कार्यक्रम का आयोजन 07 फरवरी 2026 को मानव संसाधन विभाग में किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (टी एंड डी) श्री गोपीनाथ मलिक, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे एन ठाकुर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-वर्क्स) श्री संजय द्विवेदी तथा उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन, मिल्स एवं एमएंडएस) श्री प्रताप शेखर नायक उपस्थित थे।

मानव संसाधन विभाग, कार्मिकों के परिवारजनों से अपनत्व एवं पारिवारिक रिश्ते को मजबूती प्रदान करने तथा उन्हें संयंत्र के उत्पादन गतिविधियों से परिचित कराने हेतु समय-समय पर “आप भी जानिए” कार्यक्रम का आयोजन करता है। इस कार्यक्रम में यातायात एवं डीजल संगठन विभाग के 22 कार्मिकों की पत्नियाँ शामिल हुई।

महाप्रबंधक प्रभारी (टी एंड डी) श्री गोपीनाथ मलिक ने कार्मिकों की पत्नियों से अपील की कि वे संयंत्र में सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने ड्यूटी पर जाने तथा वापस आने के समय घर का माहौल सकारात्मक एवं तनावमुक्त रखने का आग्रह किया। 

महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे.एन. ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संयंत्र में कार्यरत कार्मिकों की पत्नियों को उनके कार्यस्थल एवं कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। इस अवसर पर कार्मिकों की पत्नियों को संयंत्र की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।        

महाप्रबंधक (मानव संसाधन-संकार्य) श्री संजय द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में ‘आप भी जानिए’ कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्मिकों की जीवनसंगनियाँ संयंत्र की उत्पादन प्रक्रिया एवं सुरक्षित कार्य-पद्धतियों की जानकारी प्राप्त कर, कर्मचारियों को सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। 

कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात कार्मिकों की पत्नियों को संयंत्र भ्रमण कराया गया। संयंत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस-8, एसएमएस-3, लोको रिपेयर शॉप, यूनिवर्सल रेल मिल, प्लेट मिल, टी एंड डी विभाग में उत्पादन प्रक्रिया को देखा।    

कार्यक्रम का आयोजन एच.आर. कार्यालय मिल्स जोन-2 विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक श्री प्रताप शेखर नायक ने दिया एवं संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन-सेवाएं) डॉ उपेन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक श्रम कल्याण अधिकारी (मानव संसाधन-सेवाएं) श्री साजिद खान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं ने इस प्रकार के आयोजन के लिए संयंत्र प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *